Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 6:35 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खेलगांव आइसोलेशन वार्ड का सीएम हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण, कहा- सरकार पर विश्वास रखें
    झारखंड

    खेलगांव आइसोलेशन वार्ड का सीएम हेमंत सोरेन ने किया निरीक्षण, कहा- सरकार पर विश्वास रखें

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी रांची में बढ़ते संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य सरकार बेडों की संख्या लगातार बढ़ा रही है।इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सभी अधिकारियों के साथ खेलगांव में बने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
    मुख्यमंत्री ने निरीक्षण करने के बाद कहा कि जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इसको देखते हुए राज्य सरकार सजग है और राजधानी के विभिन्न जगहों पर संक्रमित मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है, ताकि मरीजों को बेहतर तरीके से रखा जा सके।

    वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डरने की आवश्यकता नहीं है। राज्य सरकार सजग है और संक्रमण मुक्त राज्य बनाने के लिए जो भी संसाधन की आवश्यकता पड़ेगी राज्य सरकार उसको हर हाल में मुहैया कराएगी।उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अफवाहों पर ध्यान न दें, बल्कि राज्य सरकार की व्यवस्था पर विश्वास करें।

    बता दें कि मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से राजधानी के होटवार में 640 बेड का इंतजाम किया गया है। जिसमें मरीजों की सुख-सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसका निरीक्षण कर व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, रांची के एसएसपी एसके झा, एसडीओ लोकेश मिश्रा सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट ने चिंता व्यक्त की थी और सरकार से पूछा था कि जांच की रफ्तार तेज क्यों नहीं हो रही है। जिसे लेकर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी और रांची डीसी छवि रंजन के साथ बैठक कर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए वार्ड और सेंटर्स की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था। हाई कोर्ट और राजपाल के हस्तक्षेप के बाद कोरोना के मामले में धीमी जांच पर सरकार ने जांच रिपोर्ट और आइसोलेशन सेंटर संख्या को बढ़ाने के लिए कवायद तेज कर दी है।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में अवकाश घोषित, 27 जुलाई-6 अगस्त तक छुट्टी
    Next Article स्टैनफोर्ड स्टडी में उप्र, बिहार को कोविड रिपोर्टिग में सबसे खराब बताया, कर्नाटक ने किया अच्छा काम

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025
    Latest Posts

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.