Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Aug, 2025 ♦ 5:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, 29 दिसम्बर को मोरहाबादी में लेंगे शपथ
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश, 29 दिसम्बर को मोरहाबादी में लेंगे शपथ

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार रात राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर झारखंड में सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वह 29 दिसम्बर को मोरहाबादी मैदान में दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान हेमंत के साथ झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
    राजभवन से बाहर निकलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि 29 दिसम्बर को दोपहर एक बजे मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि 50 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा गया है। मंत्रिमंडल में तीनों घटक दल के विधायकों को शामिल किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि महागठबंधन के तहत विधानसभा चुनाव लड़े हेमंत सोरेन को कांग्रेस के 16 और राजद के एक विधायक का समर्थन मिला है। विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 30 सीटें मिली हैं। वही कांग्रेस को 16, राजद को एक सीट मिली है। 81 विधानसभा वाली सीटों में सरकार बनाने के लिए कुल 41 विधायकों का होना जरूरी है। महागठबंधन के घटक दलों ने इस चुनाव में 46 सीट पर जीत हासिल की है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने कहा, झाविमो महागठबंधन को देगा बिना शर्त समर्थन
    Next Article ओवैसी को झारखंड में नोटा से भी कम वोट मिले, जदयू-लोजपा का नहीं खुला खाता

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट ने रिंकू खान ह’त्याकांड के आरोपी इमरान को दी जमानत

    August 7, 2025
    झारखंड

    नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025
    जमशेदपुर

    पुलिस के एक्टिव होते ही धराया स्कूटी चोर, घर के बाहर से चुरा ले गया था गाड़ी

    August 7, 2025
    Latest Posts

    हाईकोर्ट ने रिंकू खान ह’त्याकांड के आरोपी इमरान को दी जमानत

    August 7, 2025

    पांच दिन से लापता युवक की नदी में मिली बॉडी, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 7, 2025

    नेमरा पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    August 7, 2025

    पुलिस के एक्टिव होते ही धराया स्कूटी चोर, घर के बाहर से चुरा ले गया था गाड़ी

    August 7, 2025

    20 दिन से काम की तलाश में भटक रहे दिहाड़ी मजदूर, सरकार से लगाई मदद की गुहार

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.