रांची: विधानसभा चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने बड़ी सेंधमारी भाजपा पार्टी में की. हालांकि, इसकी भनक समय से पूर्व भाजपा के किसी भी बड़े नेता को नहीं लगी. सोमवार की देर शाम भाजपा के तीन बड़े चेहरे लुईस मरांडी, कुणाल षाड़ंगी और गणेश महली ने भाजपा के हर पद से त्याग करते हुए झामुमो का दामन थाम लिया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास में तीनों भाजपा के सक्रिय चेहरे अपने सक्रिय सदस्यों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी. इससे पूर्व लुईस मरांडी ने अपने पत्र में जमकर अपनी मन की बात लिखकर भड़ास निकाला है और एक एक बात को आम जनता के बीच शेयर किया है.
हेमंत सोरेन ने भाजपा में की सेंधमारी, लुईस, कुणाल संग गणेश ने थामा झामुमो का दामन

