Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jan, 2026 ♦ 1:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हेमंत सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है,जनता में है भारी आक्रोश : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    हेमंत सरकार के पाप का घड़ा भर चुका है,जनता में है भारी आक्रोश : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भारतीय जनता पार्टी झारखंड ने आज राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश में पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम आयोजित कर अंकिता की हत्या में तुष्टिकरण नीति,सरकार की लापरवाही एवम असंवेदनशीलता को जिम्मेवार ठहराया।

    राज्य के सभी 27सांगठनिक जिला मुख्यालयों सहित 500से अधिक मंडलों में आक्रोश,पाप का घड़ा फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुए। रांची महानगर द्वार आयोजित कार्यक्रम में भारी बारिश के बीच प्रदेश अध्यक्ष , सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू,विधायक एवम पूर्व मंत्री सीपी ंिसह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार अपने गठन के दिन से ही जन विरोधी नीतियों,भ्रष्टाचार को बढ़ावा,तुष्टिकरण की राजनीति,अपराधियों के मनोबल को बढ़ाने केलिए कुख्यात है। इस सरकार ने जनहित में विकास के एक भी कार्य नही किए जिसे आम आदमी याद कर सके। उन्होंने कहा कि जनता ने उम्मीदों के साथ इस महागठबंधन को बहुमत दिया था। जनता इनके झूठे वायदों के झांसे में आ गई।

    परंतु इनका वास्तविक चरित्र सत्ता में आते ही उजागर हो गया।उन्होंने कहा कि आज सरकार मस्त है जबकि राज्य के किसान,मजदूर ,बेरोजगार युवक,व्यापारी सभी पस्त है। झारखंड आज सर्वाधिक बलात्कार,दंगा के मुद्दे पर रिकॉर्ड बना रहा है।

    श्री प्रकाश ने कहा कि इस सरकार ने प्राप्त जनादेश का अपमान किया है। यह लोकतंत्र में पाप है। और धीरे धीरे यह पाप का घड़ा भर चुका है। कहा कि हेमंत सरकार के पाप का घड़ा फोड़ते हुए भाजपा मांग करती है कि अगर तनिक भी नैतिकता बची है तो मुख्यमंत्री इस्तीफा दें।राज्य की जनता अब बहन बेटियों को अपमानित होते हुए,जलते हुए ,दलितों को पीटते और बेघर होते हुए,खनिज को लुटते हुए नही देख सकती।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड की बेटियां गठबंधन की सरकार में महफूज नहीं: आशा लकड़ा
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने कहा, राज्य में जनसदन कायम करने की दिशा में संयुक्त मोर्चा ने कारगर कदम उठाया

    Related Posts

    झारखंड

    “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

    January 15, 2026
    झारखंड

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026
    क्राइम

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026
    Latest Posts

    “झारखंड को बंगाल नहीं बनने देंगे”, ED ऑफिस पर घेराव के आरोपों के बीच निशिकांत दुबे का अल्टीमेटम

    January 15, 2026

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026

    अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, भड़के परिजनों ने किया बवाल

    January 15, 2026

    ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू, भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

    January 15, 2026

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.