बोकारो: बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा धनबाद होते हुए बोकारो जिले के चंदनक्यारी में प्रवेश कर गई. भाजपा के हजारों कार्यकर्ता चंदनक्यारी के वर्तमान विधायक खुद और रघुवर सरकार में रह चुके मंत्री अमर बाउरी ने भव्य स्वागत किया. भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चंदनक्यारी में जनसभा की. हजारों की संख्या में संकल्प यात्रा कर रहे बाबूलाल मरांडी को सुनने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे. बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार को लेकर जमकर बरसे. आगामी 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के हाथो को मजबूत करने की जनता से अपील की. उन्होंने कहा कि गरीब जनता का अनाज खाकर हेमंत सरकार अपनी तिजोरी भर रही है और जनता को भुखमरी के राह पर डाल रही है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Article3 अंतरराज्यीय अफीम तस्कर चढ़े एटीएस के हत्थे, कैश व मोबाइल बरामद
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

