Joharlive Team
रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार जनता के सवालों से भाग रही।यह सरकार सवालों का जवाब न तो सदन में दे पा रही और न सड़क पर सवालों को सुनने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का रवैया निरंकुश और लोकतंत्र विरोधी है। श्री प्रकाश ने कहा कि लोकतंत्र में धरना ,प्रदर्शन जनता का मौलिक अधिकार है जिसका गला घोंटने का प्रयास राज्य सरकार कर रही। उन्होंने कहा कि राजभवन , या मोरहाबादी के पास धरना देकर राजनीतिक, सामाजिक कार्यकर्ता या संस्थाएं अपनी मांगों को सार्वजनिक रूप से रखते हैं परंतु यह सरकार धरना स्थल को शहर से बाहर पुंदाग में निर्धारित कर दी है जो सर्वथा अनुचित और अव्यवहारिक है।
कहा कि भाजपा की महानगर इकाई ने 4 मार्च से राजभवन के पास अपनी मांगों केलिये धरना कार्यक्रम निश्चित किया था जिसकी घोषणा के बाद सरकार ने ऐसे निर्णय लिये हैं। श्री प्रकाश ने जनहित में लोककल्याणकारी निर्णय लेने की मांग की।
सदन से सड़क तक जनता के सवालों से भाग रही हेमंत सरकार : दीपक प्रकाश
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

