Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री के पद से अविलंब इस्तीफा दें हेमंत : बाबूलाल
    झारखंड

    मुख्यमंत्री के पद से अविलंब इस्तीफा दें हेमंत : बाबूलाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 19, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक मॉडल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने के मामले में मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है।
    श्री मरांडी ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि करीब एक सप्ताह से सोशल मीडिया और मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म में यह खबरें घूम रही थी कि मुंबई की एक मॉडल के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई साल पूर्व कथित तौर पर बलात्कार किया था। साल 2013 में एक युवती ने हेमंत सोरेन और एक अन्य व्यक्ति सुरेश नागरे के खिलाफ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय अदालत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद उसने शादी और केस न लड़ पाने का हवाला देते हुए मामला वापस ले लिया था।
    भाजपा नेता ने कहा कि अब आठ दिसंबर 2020 को फिर उसी युवती ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांद्रा थाने में शिकायत दर्ज करायी है। युवती का आरोप गंभीर है, इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नैतिकता के नाते तुरंत अपने पद से इस्तीफा देकर स्वयं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से पूरे मामले की जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। जब तक मुख्यमंत्री आरोप मुक्त नहीं होते हैं तब तक उन्हें अपने को मुख्यमंत्री के पद से अलग रखना चाहिए।
    श्री मरांडी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के कई निर्णय है कि ऐसे जघन्य अपराधों में बिना जांच के मामला वापस नहीं हो सकता है। देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है जब एक सत्ता पर आसीन एक मुख्यमंत्री के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगे हैं। साल 2013 में जिस वक्त हेमंत सोरेन पर आरोप लगा था तब भी वह मुख्यमंत्री थे और आज भी वह मुख्यमंत्री हैं।
    भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि बलात्कार का आरोप होने के बावजूद कोई मुख्यमंत्री के पद पर एक क्षण भी कैसे रह सकता है। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है जब दुष्कर्म का आरोपी मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो। इसलिए नीति का तकाजा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने पद से अविलम्ब इस्तीफा देना चाहिए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला: सीमेंट ट्रक लूटकांड का पर्दाफाश, नकली पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सरायकेलाः महिला के हत्यारे को मिली उम्रकैद, 5 साल बाद आया कोर्ट का फैसला

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं, फूड सेफ्टी और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.