Ranchi : झारखंड के कई जिलों में आज यानी रविवार को मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय होने के कारण अगले 12 घंटों में राज्य के 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। वहीं, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में रिमक्षिम मेग बरसते रहे।
आज का मौसम और अलर्ट
सुबह से ही झारखंड के कई हिस्सों में काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रांची में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रांची, चतरा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
7 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
IMD के अनुसार 7 जुलाई तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, 8 और 9 जुलाई को भी कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का खतरा बना रहेगा, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बारिश व वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। खासकर खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे या ऊंचे स्थानों पर न रहने की सलाह दी गई है।
Also Read : एक लाख नगद सहित अन्य सामान के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार