Patna : दिवाली की अगली सुबह बिहार के आसमान में प्रदूषण का घना पर्दा छा गया है। पटना में धुंध ने सांस लेना मुश्किल कर दिया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर पहुंच गया है। आतिशबाजी से निकले PM2.5 और PM10 कण हवा में भारी मात्रा में हैं, जो ठंडक के साथ स्मॉग बना रहे हैं।
हवा की गति कम, प्रदूषण फंसा
मौसम विभाग के अनुसार, हवा की रफ्तार सिर्फ 2-3 किमी/घंटा है। इससे प्रदूषक कण जमीन के पास फंसे हैं। गया और मुजफ्फरपुर में AQI 250 के आसपास, हाजीपुर में 304 (सीवियर) दर्ज हुआ। भागलपुर और दरभंगा में 200 पार। विजिबिलिटी 500 मीटर तक घट गई। 19 जिलों में हवा ‘मॉडरेट टू पूर’ रेंज में है।
अगले 48 घंटे में सुधार मुश्किल
IMD की रिपोर्ट कहती है कि अगले 48 घंटों में हवा में सुधार नहीं होगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ। पटना में न्यूनतम तापमान 24.7°C और अधिकतम 33.8°C रहा। वाल्मीकिनगर में न्यूनतम 20.4°C। राज्य में तापमान 21-31°C के बीच रहेगा। ठंड नवंबर तक टल सकती है।

स्वास्थ्य पर खतरा, बचाव के उपाय
विशेषज्ञों का कहना है कि स्मॉग आंखों में जलन और फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चेतावनी दी है कि सांस की बीमारियां बढ़ सकती हैं।
सलाह :
- सुबह-शाम वॉक न करें।
- N95 मास्क पहनें।
- घर में एयर प्यूरीफायर चलाएं।
- सांस फूलने या खांसी पर डॉक्टर से संपर्क करें।
Also Read : झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 अक्टूबर को बारिश की संभावना