Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Sep, 2025 ♦ 9:19 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»IAS विनय चौबे की गिरफ्तार को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द होगी सुनवायी… जानें कब
    कोर्ट की खबरें

    IAS विनय चौबे की गिरफ्तार को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द होगी सुनवायी… जानें कब

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 25, 2025Updated:July 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस विनय चौबे ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को पूरक शपथ पत्र दाखिल करने के लिए 30 जुलाई तक का समय दिया है।

    हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एस.के. द्विवेदी की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने ACB की ओर से दायर उस हस्तक्षेप याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें पहले से दाखिल शपथ पत्र को वापस लेने की मांग की गई थी। कोर्ट ने कहा कि अगर ACB को कोई अतिरिक्त जानकारी देनी है तो वह पूरक शपथ पत्र के माध्यम से दे सकता है। अब मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी।

    विनय चौबे की ओर से अधिवक्ता देवेश अजमानी ने पक्ष रखा। याचिका में कहा गया है कि विनय चौबे की गिरफ्तारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई। उन्हें गिरफ्तारी का कारण नहीं बताया गया और न ही सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन हुआ। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी को निरस्त किया जाए।

    क्या है मामला :

    20 मई 2025 को विनय चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार किया था। मामला करीब 38 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़ा है। घोटाले की शुरुआत 2022 में बनी नई उत्पाद नीति से मानी जा रही है, जो छत्तीसगढ़ मॉडल पर आधारित थी। आरोप है कि शराब की थोक बिक्री के ठेके एक सिंडिकेट को लाभ पहुंचाने के लिए दिए गए। इसके बदले में अधिकारियों को मोटी रिश्वत मिली। इस घोटाले से राज्य सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    ACB ने मामले में 2024 में प्रारंभिक जांच (PE) शुरू की थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर विजिलेंस थाना में कांड संख्या 9/2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। विनय चौबे की गिरफ्तारी और कानूनी लड़ाई पर अब 1 अगस्त को झारखंड हाई कोर्ट में अगली सुनवाई होगी।

    Also Read : रांची सहित कई जिलों में अगले पांच दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी 

    30 जुलाई समय सीमा ACB supplementary affidavit ACB पूरक शपथ पत्र Anti-Corruption Bureau arrest challenge corruption case corruption investigation court hearing High Court petition illegal arrest petition Jharkhand crime Jharkhand high court Jharkhand Judiciary Jharkhand liquor scam Jharkhand news July 30 deadline Legal Hearing legal process Liquor Scam Case suspended IAS officer Vinay Chaubey arrest Vinay Chaubey case अवैध गिरफ्तारी याचिका एंटी करप्शन ब्यूरो कानूनी प्रक्रिया कानूनी सुनवाई कोर्ट सुनवाई गिरफ्तारी चुनौती झारखंड अपराध झारखंड न्यायालय झारखंड न्यूज झारखंड शराब घोटाला झारखंड हाई कोर्ट निलंबित IAS अधिकारी भ्रष्टाचार जांच भ्रष्टाचार मामला विनय चौबे गिरफ्तारी विनय चौबे मामला शराब घोटाला मामला हाई कोर्ट याचिका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSB ने 116 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
    Next Article गला रेत कर मां को उतारा मौ’त के घाट, इस वजह से था नाराज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025
    झारखंड

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : रांची से पकड़ा गया दिल्ली केस का संदिग्ध आतंकी, पूछताछ जारी

    September 10, 2025

    झारखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, येलो अलर्ट जारी

    September 10, 2025

    संपत मीना बनीं CBI की विशेष निदेशक, झारखंड कैडर की 1994 बैच की हैं IPS अधिकारी

    September 9, 2025

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.