Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बीती देर रात राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) का औचक निरीक्षण किया। बारिश के बीच उन्होंने अस्पताल परिसर का दौरा किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रिम्स में सीमित बेड और अव्यवस्थित चिकित्सा सेवाओं को लेकर गहरी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि रिम्स में मरीजों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन सुविधाएं बेहद कम हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी और अस्पताल विस्तार के कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि “हम नेता नहीं, जनता के सेवक हैं।”
मंत्री के पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। इस दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप और कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे।
मंत्री के निरीक्षण से पहले रिम्स के निदेशक डॉ. राज कुमार ने भी अस्पताल का मुआयना किया। उन्होंने जर्जर भवनों को देखकर नाराजगी जताई। फिजियोथेरेपी विभाग के पास की दीवार में सीलन, प्लास्टर झड़ना और लोहे की छड़ें दिखीं, जिसके बाद उन्होंने तत्काल मरम्मत का आदेश दिया। गंभीर स्थिति वाली छतों और दीवारों के मूल्यांकन की बात भी उन्होंने कही।
Also Read : झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू
Also Read : बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से
Also Read : लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या
Also Read : झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
Also Read : भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय
Also Read : जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC