Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को क्यूरिस्टा अस्पताल जाकर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विमल लकड़ा इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। मंत्री ने अस्पताल में पहुंचते ही मेडिकल टीम को तत्काल बुलाया और इलाज की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों को निर्देश दिए कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और विमल को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि वे खुद पूरे इलाज की निगरानी कर रहे हैं और जरूरत पड़ी तो देश-विदेश के बेहतरीन न्यूरो सर्जनों से विमल का इलाज कराया जाएगा।
मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी निर्देश है कि इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी के इलाज में कोई कमी न रह जाए। राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से विमल के साथ है और उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखा जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि विमल लकड़ा सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि झारखंड और देश का गर्व हैं। उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि विमल जल्द स्वस्थ होकर फिर से मैदान में लौटें और अपना जलवा दिखाएं।
Also Read : चिराग पासवान ने राज्यपाल से की मुलाकात, NDA में सीट बंटवारे पर दिया बड़ा बयान
Also Read : कुख्यात उत्तम यादव के नौ गुर्गे धराये, हथियार, गोलियां सहित अन्य सामान जब्त
Also Read : दीपिका पादुकोण को मिलेगा हॉलीवुड का बड़ा सम्मान, ‘वॉक ऑफ फेम’ 2026 के लिए हुआ चयन
Also Read : देवघर जिला प्रशासन ने निर्धारित की चूड़ा, पेड़ा और ईलायची दाना की कीमतें
Also Read : डिप्टी CM की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस
Also Read : झारखंड सरकार के मंत्री ने किया खुलासा, कहा – पुलिस पिकेट हटा कर देखें उग्रवाद है या नहीं
Also Read : मंत्री योगेंद्र प्रसाद के छोटे भाई भरत कपूर का हुआ अंतिम संस्कार, बेटे आदित्य ने दी मुखाग्नि