Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य विभाग जुटा कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों में, अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
    झारखंड

    स्वास्थ्य विभाग जुटा कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों में, अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत

    Team JoharBy Team JoharJune 4, 2021Updated:June 4, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है, राज्य के सभी जिला अस्पताल सीएचसी और अनुमंडल अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया है।

    वहीं मेडिकल उपकरण और मैन पावर की कमियों को दूर करने का भी निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिले के उपायुक्त को अस्पतालों का सर्वे करने का आदेश दिया है।कौन से अस्पताल की क्या आवश्यकता है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा है।

    पहले फेज इमारतों को किया जाएगा दुरुस्त

    स्वास्थ विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा है कि राज्य में जिला, अनुमंडल और सीएचसी स्तर के लगभग 200 अस्पताल है. पहले चरण में अस्पताल के इमारतों को दुरुस्त किया जाएगा। साथ यहां जरूरत के हिसाब से मेडिकल उपकरण और मैन पावर की नियुक्ति की जाएगी। दूसरे चरण में राज्य के 330 सीएचसी को विकसित किया जाएगा।

    विभाग के पास पैसे की कमी नहीं

    स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के पास फंड की कमी नहीं है।पहले फेज में काम को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सभी जिले के उपायुक्तों को यह निर्देश दिया गया है कि वह अस्पतालों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर रिपोर्ट तैयार करें, ताकि किसी भी प्रकार से अनियमितता ना हो।

    आउटसोर्सिंग एजेंसी की भी मदद

    इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर मेडिकल उपकरण की व्यवस्था करने के लिए राज्य सरकार आउटसोर्सिंग एजेंसी की भी मदद लेगी. उपायुक्त के रिपोर्ट के बाद सरकार मेडिकल एक्सपर्ट से भी सलाह लेगी। दोनों ही रिपोर्ट के आधार पर सरकार आगे का निर्णय लेगी. कोरोना के संभावित तीसरे लहर को देखते हुए सरकार जिला स्तर पर बेहतर इलाज की व्यवस्था को लेकर सजग है।

    44 ट्रूनेट मशीन भेजी गई

    इसके साथ ही स्वास्थ्य मुख्यालय से कोविड की जांच के लिए 44 ट्रूनेट मशीन 16 जिलों में भेजी गयी है. इनमें सबसे ज्यादा 6 धनबाद में और सबसे कम 1-1 मशीन सिमडेगा, रामगढ़ और पूर्वी सिंहभूम भेजी गई हैं। इन मशीनों का प्रभारी जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को बनाया गया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि इमरजेंसी की स्थिति में आने वाले मरीजों को ट्रूनेट मशीन से जांच कर उनकी इलाज की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

    coronavirus cases
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : माही के घर फिर आया नया मेहमान, पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ की फोटो शेयर
    Next Article रांची : व्यवसायी और कंपनियां अब राज्य में शराब की थोक बिक्री करेंगे, बिजली उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026
    क्राइम

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पेयजल योजनाओं की खामियां पकड़ने में IIT और विश्वविद्यालय की मदद लेगा विभाग

    September 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इन डिटेल : बार-बार कोर्ट जाने से मिल सकती है राहत, झारखंड में 1 अक्टूबर से शुरू होगा Mediation अभियान

    September 18, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती विवाद : झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, कहा- ‘नींव ही दूषित, पूरी परीक्षा रद्द करना ही विकल्प’

    September 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : हेमंत सोरेन पर फिर हमलावर हुए कांग्रेसी नेता योगेंद्र साव, जानिये क्या कहा

    September 19, 2026

    पलामू : डागरा पुलिस पिकेट में तैनात सैप सूबेदार ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गो’ली, मौ’के पर मौत

    September 19, 2026

    सीन रिक्रियेट के नाम पर सुबह 3 बजे अपराधी को घटनास्थल पर ले जाना और भागने के क्रम में गोली मार देना, पुलिस का नया शॉर्टकट बनता जा रहा है : जस्टिस उज्जवल भुईंया

    September 19, 2026

    बाटला हाउस एनकाउंटर के 18 साल : एक मोबाइल नंबर से L-18 तक…जानें बाटला हाउस की पूरी कहानी

    September 19, 2026

    ऑनलाइन कट्टरपंथ मामला : एनआईए ने आईएसआईएस से जुड़े 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.