Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 May, 2025 ♦ 5:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»लीक करता था ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी, हरियाणा से सामने आया जासूस…
    देश

    लीक करता था ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारी, हरियाणा से सामने आया जासूस…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: हरियाणा की कैथल पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वहीं पाकिस्तान से विवाद के दौरान ये शख्स ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी जानकारियां लगातार आईएसआई से साझा कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है और पूछताछ अभी भी की जा रही है। उसके पास से बरामद सामान की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

    पूछताछ में किया खुलासा

    डीएसपी कैथल वीरभान ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, “कैथल जिला पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हमारे विशेष डिटेक्टिव स्टाफ ने मस्तगढ़ चीका गांव निवासी देवेंद्र पुत्र नरवाल सिंह को गिरफ्तार किया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था। वह उस एजेंसी को भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे विवाद की सूचनाएं और समय-समय पर पाकिस्तानी सेना और आईएसएस को ऑपरेशन सिंदूर की सूचनाएं भी मुहैया कराता था। साइबर पुलिस स्टेशन में हमारा स्टाफ उसके पास मिले उपकरणों की गहन जांच कर रहा है। जो भी सच सामने आएगा, उसके अनुसार कानून का पालन किया जाएगा।

    बता दें कि कुछ दिन पहले ही हरियाणा के पानीपत से भी एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-13/17 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। हरियाणा पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान में कुछ लोगों को कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी मुहैया कराने के आरोप में मंगलवार को पानीपत जिले में एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान नौमान इलाही (28) के रूप में की गई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा का निवासी है। आरोपी जिले में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम कर रहा था।

    Also read:ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

    Also read:ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, कहा: अभी तो ट्रेलर था पूरा पिक्चर अभी बाकी है…

    Also read:इन शॉपिंग ऐप्स को मिला सरकार का कड़ा आदेश, पाकिस्तानी झंडे के बिक्री पर लगी रोक

    # National News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में TSPC उग्रवादियों ने चिपकाया पोस्टर, पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच
    Next Article गुमला में गैस रिसाव से लगी आ’ग में दंपती झुलसे, रिम्स रेफर

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

    May 17, 2025
    देश

    घर से दो-दो मुट्ठी चावल लेकर आएं कर्मचारी, सरकारी दफ्तरों में जारी हुआ नया फरमान…

    May 17, 2025
    देश

    बायकॉट के मांग के बीच आमिर खान ने दिखाई देशभक्ति, बदल डाली डीपी…

    May 17, 2025
    Latest Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा अब 29 को

    May 17, 2025

    बिहार में गर्मी की छुट्टियों का इंतजार खत्म, इतने दिन बंद रहेंगी स्कूल

    May 17, 2025

    दोहरे ह’त्याकांड का खुलासा: SSP चंदन कुमार सिन्हा ने खोला राज

    May 17, 2025

    प्रवासी मजदूरों की पीड़ा ने झकझोरा, इसलिए राजनीति में आया : प्रशांत किशोर

    May 17, 2025

    JEE Advanced परीक्षा कल, जमशेदपुर के 500 से अधिक छात्र होंगे शामिल

    May 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.