Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पटरी पर लेटा और ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, फिर…
    झारखंड

    पटरी पर लेटा और ऊपर से गुजर गई मालगाड़ी, फिर…

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2025Updated:November 30, 2025No Comments2 Mins Read31
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : गया से सटे धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे ट्रैक पार करने की जल्दबाजी में एक युवक खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकलने लगा। तभी अचानक ट्रेन चल पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है।

    पटरी पर लेटकर बचाई जान

    जैसे ही मालगाड़ी का पहला डिब्बा हिला, युवक के होश उड़ गए। वह तुरंत पटरी पर लेट गया और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई। चमत्कारिक रूप से युवक को एक खरोंच तक नहीं आई। आख़िरी डिब्बा निकलने के बाद वह धीरे-धीरे उठा और बिना कुछ बोले वहां से भाग निकला।

    पहचान नहीं हो पाई

    स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे आवाज दी, लेकिन वह किसी की बात सुने बिना पास के खेत और सूखे नाले की ओर भाग गया। घटना की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कोडरमा पोस्ट की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक जा चुका था। RPF पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी मिली है, लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

    ओवरब्रिज छोड़कर लिया शॉर्टकट

    स्थानीय यात्रियों के मुताबिक, डाउन लूप लाइन में मालगाड़ी खड़ी थी। युवक प्लेटफॉर्म जाने की जल्दबाजी में ओवरब्रिज का उपयोग करने के बजाय सीधे ट्रैक पार करने लगा। यह शॉर्टकट उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता था।

    Also Read : CRPF 26वीं वाहिनी ने निकाली साइकिल रैली, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

    A young man passing under a goods train lay down on the tracks as soon as the train started moving मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहा युवक ट्रेन खुलते ही पटरी पर लेट गया
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCRPF 26वीं वाहिनी ने निकाली साइकिल रैली, सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा को लेकर किया जागरूक
    Next Article दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 27 पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.