Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार, बना रहे थे लूटपाट की योजना
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार, बना रहे थे लूटपाट की योजना

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read29
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग पुलिस ने लूट की योजना बनाते चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्त में आए अपराधियों के पास ने हथियार, जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। डीएसपी अमित आंनद ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि चार हथियारबंद अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बरही की ओर लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही बरही देवचंदा मोड़ के पास पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। जांच दल को देखकर अपराधी मोटरसाइकिल रोकने के बजाय भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पकड़ में आए अपराधियों की पहचान संतोष मुंडा (25) गुरुडीह, कटकमसांडी, हजारीबाग, दीनानाथ बेदिया उर्फ दिनेश बेदिया (34) डाड, कटकमसांडी, हजारीबाग, राहुल ठाकुर (27) सरौनी, हजारीबाग और तुलेश्वर प्रजापति (31) डाड कटकमसांडी, हजारीबाग के रूप में हुई है।

    पुलिस ने इनके पास से दो मोटरसाइकिल (जेएच 02 बीटी-6811 एवं हीरो स्प्लेंडर जेएच 13एच -6072), एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों ने स्वीकार किया है कि वे पूर्व में हुई कई चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। छापेमारी दल में बरही के एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, बरही थाना के प्रभारी विनोद कुमार सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। डीएसपी अमित आंनद ने बताया कि जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Also Read : झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल

    Hazaribagh police arrested four armed criminals who were planning a robbery. बना रहे थे लूटपाट की योजना हजारीबाग पुलिस ने चार हथियारबंद अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSC हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती शुरू, 500 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित
    Next Article चिराग पासवान की LJP (R) ने जारी की पहली सूची, भांजे सीमांत मृणाल सहित 14 उम्मीदवारों को टिकट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीआईडी एडीजी का एक्शन प्लान, झारखंड़ से लापता तीन लोगों की तलाश करेगी देशभर की 17 हजार से अधिक थानों की पुलिस

    August 3, 2026
    Latest Posts

    ‘गोली मारो सालों को’ भाषण मामला: SC ने अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को क्लीन चिट के खिलाफ समीक्षा याचिका खारिज की

    August 3, 2026

    झारखंड : मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, खियांग्ते गिरफ्तार हों- बीजेपी

    August 3, 2026

    जेपीएससी प्रकरण : झारखंड में 15 ठिकाना समेत चार राज्य में CID की छापेमारी, बिचौलिया और टीडीपीएल कर्मचारी की तलाश तेज

    August 3, 2026

    सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल का वो सितारा, जिसने गोल से लिखी अपनी कहानी

    August 3, 2026

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.