Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 6:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मैं दिल्ली से पैसा भेजूंगा लेकिन विपक्षी आप तक पहुंचने नहीं देंगे : नरेन्द्र मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    मैं दिल्ली से पैसा भेजूंगा लेकिन विपक्षी आप तक पहुंचने नहीं देंगे : नरेन्द्र मोदी

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2019Updated:December 9, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • बरही में चुनावी भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा भाजपा विकास के लिए काम करती है।
    • कांग्रेस का स्वार्थ खुद भी लूटो और दूसरों को भी लूटने दो।

    रांची : विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर मतदान होने हैं। जोर शोर से चल रहे प्रचार के दौरान सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरही में जनसभा को संबोधित किया। सोमवार को ही हजारीबाग में राहुल गांधी भी चुनावी जनसभा में उपस्थित हुए। बरही की सभा में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस लूट की सरकार है। वे मानते हैं कि खुद भी लूटो और दूसरों को भी लूटने दो। वह अपने मतलब के लिए गठबंधन में आए हैं ताकि उनके खरीद बिक्री का काम चल सके। लेकिन उठापटक की राजनीति वालों को झारखंड से हटाना जरूरी है।


    मोदी ने कहा कि भाजपा की राजनीति स्वार्थ नहीं सेवा के लिए है। लेकिन याद रखिए, यदि कांग्रेस व उसके साथी सत्ता में आते हैं, तो मैं दिल्ली से जो पैसा भेजूंगा आपके लिए, वह भी आप तक नहीं पहुंच पाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड 5 सालों में विकास के सफर में आगे बढ़ा है, इसकी वजह है कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार रही है।
    प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत भारत माता की जय और जोहार से की। इसके बाद उन्होंने झारखंड को बिरसा मुंडा, जयप्रकाश और अटल बिहारी वाजपेई की तपस्या को बल देने वाला राज्य बताया। यह भी कहा कि हजारीबाग के बाबू राम नारायण सिंह आजादी के दौरान ही कांग्रेस की मंशा समझ गए थे। आज हजारीबाग क्षेत्र के लोगों को भी यह समझने की जरूरत है।

    कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है –
    भाषण में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस उपचुनाव का भी जिक्र किया उन्होंने करीब 15 मिनट तक कर्नाटक के बारे में लोगों को बताया कि कैसे जनादेश के बावजूद कांग्रेस ने छल की राजनीति से कुर्सी हथियाने का काम किया मोदी ने कहा कर्नाटक की 15 सीटों पर उपचुनाव हुआ है जिसके परिणाम आ जा रहे हैं और भाजपा उन सीटों पर भी जीत दर्ज कर रही है जहां पिछले 70 साल में कभी नहीं जीती।

    कर्नाटक मुख्यमंत्री की हालत किडनैप हुए व्यक्ति की तरह –
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी स्थिति किडनैप हुए व्यक्ति की तरह है। जोड़-तोड़ की सरकार में मुख्यमंत्री तो बने लेकिन बैठकर लड़ते रहे। मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर रोते थे, उनके सामने गिड़गिड़ाते थे। इसीलिए झारखंड में भाजपा की मजबूत और स्थाई सरकार की जरूरत है, जो इस राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सके।

    पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है इसका श्रेय भारतीयों को –
    हजारों की संख्या में सुन रहे लोगों को प्रधानमंत्री ने पूछा कि आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है कि नहीं? जोरदार जवाब में मोदी का नाम आया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की मजबूत स्थिति के पीछे मोदी नहीं 130 करोड़ भारतीय हैं। क्योंकि आप लोगों ने केंद्र में मजबूत और स्थिर सरकार बनाने का मौका दिया। जैसे आज विश्व में भारत का नाम है, वैसे ही भारत में झारखंड का भी नाम होगा।

    प्रमुख उपलब्धियां –

    • ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया
    • सवर्ण लेकिन गरीब लोगों को 10% का आरक्षण दिया
    • सिर्फ 5 सालों में 60 हजार से अधिक आदिवासी परिवारों को जमीन का पट्टा दिया
    • कोडरमा रांची रेल लाइन बिछी
    • मंगल डैम का निर्माण हुआ
    • मेडिकल कॉलेज व राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र बने
    • बिजली, पानी, घर, गैस टीकाकरण आदि के क्षेत्र में बेजोड़ काम हुआ।

    घोषणाएं –

    • 2022 तक सभी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलेगा।
    • 2024 तक सभी घरों के किचेन तक सप्लाई पानी पहुँच सकेगा।
    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग, सिपाही ने कहासुनी में कंपनी कमांडर को मारी गोली, 2 जवानों की मौत
    Next Article जनता के सामूहिक सहभागिता से रांची का खोया हुआ गौरव हासिल करेंगे : पवन शर्मा

    Related Posts

    जामताड़ा

    मुहर्रम ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है : मंत्री इरफान अंसारी

    July 6, 2025
    जमशेदपुर

    नशाखोरी के खिलाफ जदयू का प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन…

    July 6, 2025
    झारखंड

    शातिर बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो बुलेट जब्त

    July 6, 2025
    Latest Posts

    मुहर्रम ज़ुल्म के खिलाफ डटकर खड़े होने की सीख है : मंत्री इरफान अंसारी

    July 6, 2025

    नशाखोरी के खिलाफ जदयू का प्रदर्शन, थाने में सौंपा ज्ञापन…

    July 6, 2025

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025

    शातिर बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो बुलेट जब्त

    July 6, 2025

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बाबूलाल मरांडी ने दी श्रद्धांजलि

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.