Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Jul, 2025 ♦ 9:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Hathras Gangrape Case : राहुल गांधी बोले- पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया
    जोहार ब्रेकिंग

    Hathras Gangrape Case : राहुल गांधी बोले- पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली से हाथरस के लिए रवाना हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, ग्रेटर नोएडा के पास यूपी पुलिस और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई, इस दौरान धक्कामुक्की में राहुल गांधी भी ज़मीन पर गिर पड़े। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और दूसरे नेताओं के साथ गुरुवार सुबह हाथरस के लिए रवाना हुए थे। लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंचते ही इनके वाहनों को पुसिल ने रोक दिया।

    घटनास्थल से मिले वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को धक्का दिया जिससे राहुल गांधी जमीन पर गिर गए। बाद में राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं, क्या इस देश में केवल (नरेंद्र) मोदीजी ही चल सकते हैं? क्या कोई सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता? हमारा वाहन रोक दिया, तो हमने चलना शुरू कर दिया।

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है क्योंकि वह एक ऐसे क्षेत्र में मार्च कर रहे थे जहां धारा 144 लगाई गई है। राहुल गांधी ने कहा कि भले ही धारा 144 लगा दी गई हो, वह दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए अकेले हाथरस की ओर जाएंगे। उसके बाद पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी बहस होने लगी।

    अतिरिक्त डीसीपी गौतमबुद्धनगर, रणविजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि पुलिस के पास डीएम हाथरस का एक पत्र है जिसमें कहा गया है कि यदि राहुल गांधी वहां जाते हैं, तो यह कानून तोड़ सकते हैं।

    इससे पहले गुरुवार सुबह से दिल्ली के डीएनडी पर इस बात की अफवाह थी कि उन्हें डीएनडी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता डीएनडी बॉर्डर को पार कर हाथरस के लिए रवाना हो गए थे। डीएनडी से आगे यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाते ही राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंत्री मिथिलेश ठाकुर ने की जल जीवन मिशन की शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना
    Next Article रिमांड होम के कार्याे को लेकर उपायुक्त छवि रंजन ने की समीक्षा बैठक, सैप सूबेदार को लगाई जमकर फटकार, कहा- बच्चों से मिलने आनेवालों की जांच सुनिश्चित करें

    Related Posts

    देश

    शुभांशु शुक्ला लौटेंगे धरती पर, 14 जुलाई को रवाना होंगे अंतरिक्ष से

    July 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : पूर्व मंत्री ददई दुबे का निधन, दिल्ली में थे इलाजरत

    July 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    स्पेशल इंटेंसिव इलेक्टोरल रोल का सड़क पर उतरकर विरोध करेगी कांग्रेस : के राजू

    July 10, 2025
    Latest Posts

    नीतीश सरकार ने दी 1.11 करोड़ पेंशनधारकों को बड़ी सौगात, बढ़ी पेंशन और मुफ्त इलाज की सुविधा

    July 11, 2025

    श्रावण मास की पवित्र शुरुआत, देवघर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    July 11, 2025

    आज से श्रावणी मेले का शुभारंभ, डिप्टी CM करेंगे विधिवत उद्घाटन

    July 11, 2025

    शुभांशु शुक्ला लौटेंगे धरती पर, 14 जुलाई को रवाना होंगे अंतरिक्ष से

    July 11, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

    July 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.