हरियाणा : देर रात तक भारी हंगामे के बाद कांग्रेस के 84 उम्मीदवार घोषित, देखें पूरी सूची

Joharlive Deak

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 84 उम्मीदवारों की पहली सूची देर रात जारी कर दी। एआईसीसी की ओर से रात 12:35 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए। छह सीटों पर अंबाला कैंट, रादौर, लाडवा, बरवाला, फतेहाबाद और असंध सीट पर सहमति नहीं बन पाई है। पहली सूची में भजनलाल की बहू व कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई का नाम शामिल नहीं है।
हांसी से उनकी जगह ओमप्रकाश पंघाल को उतारा गया है। पंघाल भी कुलदीप के करीबी हैं। पंचकूला से पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन और अंबाला से जसबीर मलौर को टिकट दिया गया है। अंबाला कैंट से निर्मल सिंह अपनी बेटी चित्रा सरवारा को टिकट दिलाने पर अडे़ हैं। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थक दिन भर दिल्ली में पार्टी कार्यालय पर हंगामा कर विरोध जताते रहे परंतु उनको टिकट में मायूसी मिली।

विधानसभा  उम्मीदवार
 कालकापूर्व विधायक प्रदीप चौधरी
पंचकूलाचंद्रमोहन
नारायणगढ़शैली
अंबाला सिटीजसबीर मलौर
मुलानावरुण चौधरी
साढौरारेणु बाला
जगाधरीअकरम खान
यमुनानगरनिर्मल
शाहाबादअनिल धंतौती
थानेसरअशोक अरोड़ा

रेणुका को छोड़कर सभी विधायकों को टिकट
कांग्रेस ने पहली सूची में रेणुका बिश्नोई को छोड़कर सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए हैं। राई में कांग्रेस ने आचार संहिता लगने से पूर्व इस्तीफा देने वाले विधायक जयतीर्थ दहिया पर विश्वास जताया है। रेणुका विश्नोई को अब हिसार जिले में बरवाला सीट से ही टिकट मिल सकता है। चूंकि, इस सीट पर अभी प्रत्याशी घोषित होना है। कांग्रेस ने भजनलाल के दोनों बेटों पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन बिश्नोई व विधायक कुलदीप बिश्नोई पर विश्वास जताया है। इसके साथ ही बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव को भी टिकट मिला है।

सैलजा-हुड्डा के बीच फंसी अंबाला कैंट सीट
अंबाला कैंट सीट कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच फंसकर रह गई है। हुड्डा यहां से अपने करीबी पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा को टिकट दिलाना चाह रहे हैं तो सैलजा अपना लोकसभा क्षेत्र होने के कारण अपने नजदीकियों व विश्वासपात्रों को टिकट देना चाह रही हैं। इसलिए कैंट सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। टिकट वितरण में हुड्डा की चली है और वह अपने करीबियों को टिकट दिलाने में सफल हुए हैं। ऐसे में टिकट वितरण पर उंगली उठा रहे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की नाराजगी और बढ़ सकती है। तंवर ने टिकट के लिए 80 समर्थकों की सूची हाईकमान को सौंपी थी।

पिहोवामनदीप सिंह चट्ठा
गुहलादिल्लू राम बाजीगर
कलायतजयप्रकाश
कैथलरणदीप सुरजेवाला
पुंडरीसतबीर सिंह जांगड़ा
नीलोखेड़ीबंता राम बाल्मीकि
इंद्रीनवजोत कश्यप पंवार
करनालत्रिलोचन सिंह
घरौंडाअनिल राणा
पानीपत ग्रामीणओपी जैन
पानीपत शहरीसंजय अग्रवाल
इसरानाबलबीर बाल्मीकि
समालखाधर्म सिंह छोक्कर
गन्नौरकुलदीप शर्मा
राईजयतीर्थ दहिया
खरखौदाजयबीर बाल्मीकि
सोनीपतसुरेंद्र पंवार
गोहानाविधायक जगबीर मलिक
बड़ौदाविधायक श्रीकृष्ण हुड्डा
जुलानाधर्मेंद्र ढुल
सफीदोंसुभाष देसवाल
जींदअंशुल सिंगला
उचाना कलांबलराम कटवा
नरवानाविद्या रानी
टोहानापरमवीर सिंह
रतियाजरनैल सिंह
कालांवालीशीशपाल केहरवाला
डबवालीअमित सिहाग
रानियांविनीत कंबोज
सिरसाहोशियारी लाल शर्मा
ऐलनाबादभरत सिंह बेनीवाल
आदमपुरकुलदीप बिश्नोई
उकलानाबाला देवी
नारनौंदबलजीत सिहाग
हांसीओमप्रकाश पंघाल
हिसाररामनिवास
नलवारणदहीर पनिहार
लोहारूसोमबीर सिंह
बाढड़ारणबीर महेंद्रा
दादरीमेजर नपेंद्र सिंह सांगवान
भिवानीअमर सिंह
तोशामविधायक किरण चौधरी
बवानीखेड़ारामकिशन फौजी
महमआनंद सिंह दांगी
गढ़ी सांपला किलोईभूपेंद्र हुड्डा
रोहतकबीबी बत्रा
कलानौरशकुंतला खटक
बहादुरगढ़राजिंदर जून
बादलीकुलदीप वत्स
झज्जरगीता भुक्कल
बेरीरघुबीर कादियान
अटेलीराव अर्जुन सिंह
नारनौलनरेंद्र सिंह
महेंद्रगढ़राव दान सिंह
नांगल चौधरीराजा राम गोलवा
बावलएमएल रंगा
कोसलीयदुवेंद्र यादव
रेवाड़ीचिरंजीव राव
पटौदीसुधीर चौधरी
बादशाहपुरकमलवीर यादव
 गुरुग्रामसुखबीर कटारिया
सोहनाशमशुद्दीन
नूंहआफताब अहमद
फिरोजपुर झिरकामाम्मन खान
पुन्हानामोहम्मद एजाज खान
हथीनमोहम्मद से इजराइल
होडलउदयभान
पलवलकरण दलाल
पृथलारघुबीर तेवतिया
फरीदाबाद एनआईटीनीरज शर्मा,
बड़खलविजय प्रताप सिंह
बल्लभगढ़आनंद कौशिक
फरीदाबादलक्ष्मण कुमार सिंगला
तिगांवललित नागर