Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Mar, 2026 ♦ 6:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हरियाणा विधानसभा चुनाव : चुनाव प्रचार कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह, नड्ढा के हाथों में
    जोहार ब्रेकिंग

    हरियाणा विधानसभा चुनाव : चुनाव प्रचार कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह, नड्ढा के हाथों में

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रचार कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह तथा कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा संभालेंगे।

    हरियाणा में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के प्रयास में जुटी भाजपा ने 90-सीटों वाली विधानसभा में इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सर्वश्री मोदी, शाह और नड्ढा के अलावा पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेज तर्रार नेता योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य नेताओं के धुआंधार प्रचार का कार्यक्रम पार्टी ने तैयार किया है ।

    श्री मोदी राज्य में चार बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री मोदी 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में और 15 अक्टूबर को दादरी और थानेसर में बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे । श्री मोदी 18 अक्टूबर को हिसार में रैली को संबोधित कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेगे।

    भाजपा की चुनावी रणनीति के चाणक्य माने जाने वाले श्री शाह राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। भाजपा को उम्मीद है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम तय करने में मोदी सरकार की कश्मीर नीति भी बड़ी भूमिका निभा सकती है।

    श्री शाह नौ अक्टूबर को रोहतक, कैथल, हिसार और भिवानी जिलों में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। वह चौदह अक्टूबर को फतेहबाद, पंचकूला, गुरुग्राम और करनाल में रैलियों को संबोधित करेंगे।

    भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा अलगे सप्ताह सिरसा और गुरुग्राम में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। श्री नड्ढा की 11 अक्टूबर को डबवाली, कलांवाली, पटौदी और रनिया में रैली होगी।

    श्री योगी आदित्यनाथ भी हरियाणा में रैलियां कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। श्री योगी की 11 अक्टूबर को कालका, नारायणगढ़ , जुलाना और सोनीपत में रैलियां होनी हैं ।

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है जिसमें अभिनेता से नेता बने सांसद सन्नी देओल, भोजपुरी गायक और उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन , मथुरा सांसद हेमा मालिनी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद सूफी गायक हंस राज हंस की भी रैलियां होनी हैं।

    प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में एक बार फिर चुनाव मैदान में है। श्री खट्टर करनाल से चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा पार्टी ने हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें बबीता फोगाट दादरी से पार्टी उम्मीदवार हैं।

    राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार संदीप सिंह पेहोवा से अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे जबकि ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त अपने गृह जिले बड़ोदा से चुनाव लड़ेंगे।

    भाजपा प्रदेश प्रमुख सुभाष बराला तोहाना से पार्टी के उम्मीदवार हैं और राज्य के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज अंबाला छावनी से चुनाव लड़ेंगे।

    हरियाणा के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। परिणाम 24 अक्टूबर को आयेंगे।

    #National News #Poltical News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : हथियारबंद अपराधियों ने क्रशर प्लांट में की डकैती
    Next Article महाराष्ट्र : भाजपा पार्षद समेत परिवार के पांच सदस्यों की हत्या, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, वेटर की मौ’त

    March 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामनवमी की तैयारी तेज : श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट ने रांची डीसी से मांगी प्रशासनिक मदद

    March 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिकांत महतो रातू और राम नारायण सिंह बने नामकुम के थानेदार

    March 7, 2026
    Latest Posts

    रांची के होटल टीटॉस में बाइक सवार अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फा’यरिंग, वेटर की मौ’त

    March 7, 2026

    रामनवमी की तैयारी तेज : श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर ट्रस्ट ने रांची डीसी से मांगी प्रशासनिक मदद

    March 7, 2026

    आदिकांत महतो रातू और राम नारायण सिंह बने नामकुम के थानेदार

    March 7, 2026

    गुमला में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान : अब तक 92.95% लोगों को दवा

    March 7, 2026

    500 जिलों में महिला जन सुनवाई, NCW ने की बड़ी पहल

    March 7, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.