Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 2:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 8 वर्षों से था फरार
    झारखंड

    भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, 8 वर्षों से था फरार

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा : पुलिस ने भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार कर रविवार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ बीएन सिंह ने हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर बताया कि वह माओवादी जोनल कमांडर नकुल यादव का दस्ता सदस्य था। किस्को थाना क्षेत्र के पुतरार (वर्तमान में पेशरार थाना क्षेत्र) गांव में वर्ष 2014 के जुलाई महीना में बंधन उरांव को गोली मारकर हत्या के मामले में देवदीप खेरवार फरार चल रहा था। हत्या के मामले में नकुल यादव भी नामजद आरोपी था। पुलिस की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नकुल सरेंडर कर दिया। वहीं देवदीप खेरवार फरार चल रहा था। इस मामले में 8 वर्ष से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इससे पहले न्यायालय के आदेश पर नक्सली के घर की कुर्की-जब्ती की गई थी।

    इसके बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से देवदीप खेरवार के खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया गया। इस पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए SP ने टीम गठित कर हार्डकोर नक्सली देवदीप खेरवार को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कार्रवाई करते हुए पेशरार थाना पुलिस ने पुतरार गांव निवासी स्व. सकलू खेरवार के पुत्र देवदीप खेरवार को उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया। रविवार को उसे मंडल कारा लोहरदगा भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि किस्को थाना में देवदीप खेरवार के खिलाफ भादवि की धारा 147, 148, 149, 302, 201 और 17 सीएलए एक्ट के तहत कांड संख्या 50/14 में प्राथमिकी दर्ज है। उन्होंने बताया कि छापेमारी करने वाली टीम में पेशरार थाना प्रभारी ऋषिकांत, पुलिस अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार सिंह, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार, आरक्षी बलभद्र एवं जिला बल के जवान शामिल रहे।

    naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनलकारी नदी में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
    Next Article साहिबगंज : रेलवे की पटरी पर मिली अज्ञात व्यक्ति लाश, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    Related Posts

    झारखंड

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025
    जामताड़ा

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025
    Latest Posts

    बड़े पैमाने पर झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    July 29, 2025

    खेलते-खेलते गड्ढे में समा गए दो मासूम, गांव में पसरा मातम

    July 29, 2025

    ध्वस्त होने की कगार पर दक्षिण बहाल पुल, प्रशासन ने रोका आवागमन…

    July 29, 2025

    आदित्यपुर टोल ब्रिज पर मारपीट के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त…

    July 29, 2025

    पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 134वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

    July 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.