Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, शाम 6 बजे विशेष पूजा
    झारखंड

    पाकुड़ रेलवे स्टेशन महावीर मंदिर में धूमधाम से मनेगा हनुमान जन्मोत्सव, शाम 6 बजे विशेष पूजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2026Updated:March 30, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महावीर मंदिर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur (Mitthu Yadav) :  पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन महावीर मंदिर में इस बार भी हनुमान जन्मोत्सव पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। चैत्र पूर्णिमा यानी 2 अप्रैल गुरुवार को यह आयोजन रखा गया है। मंदिर में शाम 6 बजे से विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

    पूजा, आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ

    आयोजन के दौरान भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम में प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण कर सकें।

    समाज के लोग मिलकर कर रहे आयोजन

    सामाजिक कार्यकर्ता हिसाबी राय ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी आयोजन को खास बनाने की तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव सनातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन मोनी व्यास जी और उनके सहयोगियों की ओर से किया जा रहा है।

    भगवान हनुमान को माना जाता है शक्ति और भक्ति का प्रतीक

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान हनुमान को भगवान श्रीराम का परम भक्त माना जाता है। वे शक्ति, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक हैं। पंडित भारतेन्दु त्रिवेदी ने बताया कि हनुमान जी को भगवान शिव का 11वां अवतार भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं, इसी वजह से उन्हें संकट मोचन कहा जाता है।

    श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा पर्व

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन हनुमान जी का अवतरण विश्व कल्याण के लिए हुआ था। यही कारण है कि इस दिन देश-विदेश में श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं।

    Also Read : रामगढ़ में रहस्यमय मौ’त, स्कूल के पास मिला शव, दहशत में लोग

    Breaking news Hanuman Jayanti 2026 Hanuman Puja Hindu Festival News Latest news Mahavir Mandir Pakur Pakur News Religious Event Jharkhand Sankat Mochan Temple Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में रहस्यमय मौ’त, स्कूल के पास मिला शव, दहशत में लोग
    Next Article टैंकर पर चढ़कर बना रहा था रील, हाईटेंशन करंट से एक की मौत, दूसरा झुलसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.