Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला: भाकपा माओवादी के दो समर्थक गिरफ्तार, संगठन का पोस्टर लगाकर इलाके में दहशत फैलाने की फिराक में थे
    झारखंड

    गुमला: भाकपा माओवादी के दो समर्थक गिरफ्तार, संगठन का पोस्टर लगाकर इलाके में दहशत फैलाने की फिराक में थे

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के दो समर्थक कुमारी निवासी जीरलाल उरांव एवं उपेंदर उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में गुरुवार को SDPO मनीष चंद्र लाल ने बताया गया कि बिशुनपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सल प्रभावित कुमारी गांव में माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के 4 समर्थक मौजूद हैं। यह लोग संगठन का पोस्टर लगाकर इलाके में दहशत फैलाने की फिराक में हैं। सूचना के बाद बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह ने गुमला SP को जानकारी दी गई। SP के निर्देश पर SI विवेक कुमार पांडे, सचिन रोशन, संतोष कुमार के साथ टीम गठन कर पुलिस छापेमारी के लिए कुमारी गांव पहुंची।

    पुलिस को आता देख गांव का एक युवक भागने लगा। पुलिस ने युवक को दबोचा लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जीरलाल उरांव बताया। जांच में युवक के पास से तीन नक्सली पर्चा बरामद हुआ। इसके बाद घर की तलाशी ली गई। इसमें भारी मात्रा में नक्सली पोस्टर,पंपलेट एवं फोटोकॉपी मशीन बरामद किया गया। जीरलाल उरांव ने स्वीकार किया कि भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू का पैसा से प्रिंटर मशीन खरीदा है। उसी मशीन से फोटो कॉपी करके क्षेत्र में पोस्टर चिपकाते हैं। बताया कि उसके साथ इस काम में गांव के उपेंद्र उरांव, जमुना उरांव, राजेश सिंह एवं जितेंद्र उरांव मदद करते हैं।

    बताया कि 15 अगस्त 2021 एंव 26 जनवरी 2022 को सबने मिलकर सभी चौक चौराहों एवं सरकारी भवन पर नक्सलियों के पोस्टर चिपकाए। इसके अलावा पुलिस की गतिविधि की सूचना भी नक्सलियों तक पहुंचाने का काम करते हैं। जब नक्सली गांव आते हैं तो उन्हें खाना खिलाना एवं जरूरत का सामान बाजार से खरीद कर पहुंचाने का काम करते है। पुलिस के द्वारा जीरलालराव के निशानदेही पर उपेंद्र उरांव के घर की तलाशी ली गई। उपेंद्र के बिस्तर से भी भारी मात्रा में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन का पर्चा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी, जडेजा को मिली कमान
    Next Article 5 हज़ार बकाया पैसा नहीं देने पर रोहित को मारी गोली, तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.