Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 1:41 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रणब दा पंचतत्व में विलीन, कृतज्ञ राष्ट्र ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी मुखाग्नि
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रणब दा पंचतत्व में विलीन, कृतज्ञ राष्ट्र ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, बेटे अभिजीत मुखर्जी ने दी मुखाग्नि

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजकीय सम्मान के साथ लोधी श्मशान घाट पर प्रणब दा पंचतत्व में विलीन हो गए। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को आर्मी हॉस्पिटल (आरएंडआर) से 10, राजाजी मार्ग स्थित उनके सरकारी आवास में लाया गया।

    राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के 13वें राष्ट्रपति के पार्थिव शरीर को सेना के आर एंड आर अस्पताल से सुबह 9.30 बजे लाया गया और दोपहर 2 बजे लोधी श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

    खास बात है कि प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव थे, इस वजह से उनके अंतिम संस्कार में कम ही लोग शामिल हुए. सभी लोग पीपीई किट में नजर आए. बेटे अभिजीत मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी को मुखाग्नि दी। प्रणब दा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, सीडीएस बिपिन रावत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्पीकर ओम बिड़ला, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अधीर रंजन चौधरी, सीपीआई महासचिव डी. राजा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई अन्य ने भी दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी।

    84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी का सोमवार शाम को निधन हो गया था. लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता मुखर्जी को रक्त का थक्का बनने की समस्या के बाद 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ब्रेन सर्जरी के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और वह जांच में कोरोना पॉजिटिव भी निकले थे।

    प्रणब मुखर्जी 2012 से 2017 तक भारत के राष्ट्रपति रहे। उन्हें 2019 में भारत रत्न और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। प्रणब मुखर्जी के निधन पर केंद्र सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार ने भी शोक का ऐलान किया है।

    Latest news National news Online news Pranab Mukherjee
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : कोल ट्रेड कारोबारी के दफ्तर में आठ लाख की चोरी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती 4 संक्रमितों की मौत, 17 वर्षीय किशोर और 22 वर्षीय युवती ने भी तोड़ा दम

    Related Posts

    देश

    कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा – “अगर तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए”

    September 18, 2025
    देश

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता

    September 18, 2025
    Latest Posts

    हाई कोलेस्ट्रॉल से हैं परेशान, इन आसान आदतों से करें कंट्रोल

    September 18, 2025

    मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ आज भारत में रिलीज, TIFF में मचाई धूम– अब बड़े पर्दे पर देखिए यह दिल छू लेने वाली कहानी

    September 18, 2025

    कंगना रनौत पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा – “अगर तमिलनाडु आएं तो उन्हें थप्पड़ मार देना चाहिए”

    September 18, 2025

    पाकुड़ में नो एंट्री का उल्लंघन, परेशान लोगों ने किया सड़क जाम

    September 18, 2025

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, खतरा है या नहीं… जानें

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.