पलामू: छतरपुर जिले के रुदवा में नेशनल हाईवे 98 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. इस घटना में दादी और पोते की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और हरिहरगंज थाने में रखा गया है. यह घटना देर रात हुई. पुलिस के अनुसार, रुदवा के निवासी सुनील सिंह अपनी मां एतवारिया कुंअर और बेटे गौतम कुमार के साथ नेशनल हाईवे पर जा रहे थे. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. 5 वर्षीय गौतम कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील सिंह और एतवारिया गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सुनील सिंह और एतवारिया कुंअर को इलाज के लिए रिम्स रेफर किया. लेकिन रास्ते में एतवारिया कुंअर की मौत हो गई. सुनील सिंह को गंभीर हालत में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है. छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. घटना के बाद परिजनों की संख्या अस्पताल में बढ़ गई है और उनका हाल बेहाल है. शुक्रवार को मृतकों के शव का पोस्टमार्टम किया गया.
तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंदा, दादी और पोते की मौ’त

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

