Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पहाड़ी मंदिर में हुई श्रावण सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा परिसर
    झारखंड

    पहाड़ी मंदिर में हुई श्रावण सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती, हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा परिसर

    Team JoharBy Team JoharJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: श्रावण मास की पहली सोमवारी के अवसर पर 14 जुलाई 2025 को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में पहाड़ी बाबा के भक्तों, पूजा प्रभारियों और समिति के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

    शाम पांच बजे से शुरू हुई महाआरती में पहाड़ी बाबा सहित तमाम देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से गूंज उठा।

    कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कैजल क्रिएटिविटी के बच्चों द्वारा भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के स्वरूप में प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकी रही, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

    महाआरती के बाद सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया। बाबा भोलेनाथ के भजन-कीर्तन में भक्तगण झूमते हुए पहाड़ी बाबा से पूरे भारत में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते नजर आए।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने भी महाआरती में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से देशवासियों के लिए सुख और समृद्धि की प्रार्थना की।

    कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वालों में नन्द किशोर सिंह चंदेल, शंकर दूबे, जितेन, धीरज यादव, राजेश ठाकुर, अमूल्य सिंह पिंटू, लखन कुमार, संध्या देवी, गीता देवी, रीना सिंह, विनय सिंह, सोनाली भट्टाचार्य, कविता वर्मा, अर्चना चौबे, पूजा सिन्हा, संदीपिका रॉय, सविता देवी, शीला उरांव, रेखा साव, अमित कुमार रॉय, मंजुला बेरा, सोनी चौरसिया, सुजल सोनी, अभिजीत राज, रोमा सरकार, शिल्पी कुमारी वर्मा, अजय सिंह, रश्मि बेसरा, बंटी सिंह, सुनीता सिंह, सुनीता पांडे, सुशील कुमार सिंह, खुशी काकंन, अमित सिंह चंदेल, बिनोद कुमार राय, कंचन कुमार, रत्न सिंह चंदेल, सुनील यादव, कुंती देवी, सुमन सिंह, दर्श, अविका रंजन, मुग्धा, अर्चना, सुमन, दीपाली, सुबेश, विकास सिंह, अनीता देवी, आशा देवी, सविता देवी, करन, हर्ष यादव, विकास यादव, सुनील यादव, ऋषभ और राकेश सिंह शामिल रहे।

    आयोजन के अंत में सभी भक्तों ने बाबा भोलेनाथ से पूरे देश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल को CID ने किया गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 15 JULY 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    क्राइम

    रांची में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा, 17.36 लाख नकद और सोने के गहने बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    Latest Posts

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.