Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गोंदलपुरा खनन परियोजना : पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा का आयोजन
    झारखंड

    गोंदलपुरा खनन परियोजना : पुनर्वास और भूमि अधिग्रहण के लिए ग्राम सभा का आयोजन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : अदाणी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को कोयला मंत्रालय द्वारा आवंटित गोंदलपुरा खनन परियोजना के लिए शुक्रवार को हजारीबाग जिला प्रशासन ने महुगाई कला पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन किया. इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मे सेंटर फॉर एडवांसिंग एंड लॉन्चिंग एंटरप्राइजेज (CrAdLE) के सलाहकारों ने परियोजना के भू-अर्जन के कारण होने वाले संभावित विस्थापितों और परिवारों के लिए बनी पुनर्वास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिसे हजारीबाग के समाहर्ता सह प्रशासक ने तैयार किया है.

    यह योजना भूमि अर्जन और पुनर्वासन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम 2013 की धारा 16 (4) और (5) के प्रावधानों के अधीन है.  ग्राम सभा के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर ग्रामीण जहां एक और परियोजना के समर्थन में थे, वहीं कुछ ग्रामीणों ने अपने पुनर्वसन और मुआवजे पर अपना मतभेद भी सामने रखा.

    इस अवसर पर जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों ने ग्रामसभा का संचालन किया और ग्रामीणों के निवेदनों को दर्ज किया. मौके पर दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे, अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, सीआई अनुज कुमार, राजस्व कर्मी आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, और थानेदार विनोद तिर्की आदि मौजूद थे.

    परियोजना शुरू होने से हजारीबाग को मिलेंगे रोजगार के हजारों अवसर

    खान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अदाणी इंटरप्राइजेज के गोंदलपुरा खनन परियोजना के शुरू होने से राज्य सरकार को करीब 600 करोड़ रुपये का राजस्व हर साल मिलेगा.  इसके अलावा हजारीबाग जिले में पांच से दस हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार का अवसर भी मिलेगा.  यहां कोयला खनन शुरू होने से अवैध कोयले की तस्करी पर भी लगाम लगेगी, जिस कारण सरकार को राजस्व मे भारी फायदा मिलेगा और जनहित के कार्यक्रमों को बल भी.

    मालूम हो कि झारखंड भारत के प्रमुख कोयला उत्पादक राज्यों मे से एक है और तकनीकों से लैस  अध्यतन खदानें राज्य के पर्यावरण और अर्थतन्त्र दोनों के हितों के बीच संतुलन बनाए रखेंगी.

    Adani Gondalpura Hazaribagh jharkhand johar live news अदाणी गोंदलपुरा जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article346 इंस्पेक्टर का तबादला, पुलिस मुख्यालय ने जारी की अधिसूचना   
    Next Article जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए।

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए।

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.