Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»72वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने फहराया झंडा
    जोहार ब्रेकिंग

    72वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने फहराया झंडा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। देश के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रांची के एतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने झंडा फहराया। देश के साथ ही झारखंड में 72 वें गणतंत्र दिवस की धूम है। डीजीपी, गृह सचिव और मुख्यसचिव की मौजूदगी में राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली।

    इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियों और कार्ययोजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया भरोसा जताया कि जल्द ही वैश्विक महामारी कोविड-19 पर काबू पा लिया जाएगा।

    मोरहाबादी मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने बताया कि आज ही के दिन हमारा देश एक गौरवशाली गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था. हमने अपने देश के संविधान को पूर्णता के साथ अपनाया था। इसी संविधान के माध्यम से एक संप्रभु प्रजातंत्र राज्य की नींव रखी गई और नागरिकों के लिए न्याय, समानता, बंधुत्व, धर्म निरपेक्षता और गरिमामय जीवन की वैधानिक परिकल्पना की गई। राजपाल के अनुसार संविधान ही हमारा मार्गदर्शक है जिसके सहारे देश का सर्वांगीण विकास की परी कल्पनाएं पूरी हो रही हैं। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राज्यपाल ने देश के उन तमाम शहीदों और विभूतियों का नमन किया, जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए।

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि हम सब जानते हैं कि विगत वर्ष हमारे लिए चुनौतियों से भरा रहा. कोरोना महामारी की विभीषिका ने भारत सहित संपूर्ण विश्व को प्रभावित किया और स्वाभाविक रूप से हमारा राज्य है। इस घातक वायरस के प्रकोप से अछूता नहीं रहा. झारखंड राज्य के समक्ष इस महामारी ने कई प्रकार की चुनौतियां प्रस्तुत की, लेकिन झारखंडवासियों के धैर्य और अनुशासन, कोरोना वायरस के विरुद्ध संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हमारे डॉक्टर, चिकित्सा कर्मी, पुलिसकर्मी, स्वच्छताकर्मियों के सहयोग से राज्य सरकार इस महामारी के कुप्रभाव को काफी हद तक कम करने में सफल रही है। नया वर्ष हमारे लिए नई उम्मीद लेकर आया है. कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ हो चुका है। राज्य भर में जिला अस्पताल और सामुदायिक केंद्र की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से कोविड-19 का टीकाकरण का काम चल रहा है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा: ढिबरी की आग में दंपती झुलसे, पति की मौत, पत्नी गंभीर
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गणतंत्र दिवस पर उपराजधानी दुमका में फहराया तिरंगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.