Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, गौसेवा अपने आप में बहुत पुण्य का काम है
    झारखंड

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, गौसेवा अपने आप में बहुत पुण्य का काम है

    Team JoharBy Team JoharOctober 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची । झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गाय की सेवा करना अपने आप में बहुत पुण्य का काम है। गाय न केवल पशु है, बल्कि अपने आप में एक सम्पूर्ण गांव का प्रतिनिधित्व करती है।

    मुर्मू सोमवार को झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में पहले मधुमेह और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां नहीं होती थी, उसकी मुख्य वजह ग्रामीणों का पर्यावरण और पशु प्रेम भी था। क्योंकि पहले भोजन और अन्य कार्यों के लिए भी गांव के लोग ग्रामीण परिवेश पर ही निर्भर थे। उन्होंने कहा कि मुझे मेरे माता-पिता ने शुरू से ही गौसेवा के लिए प्रेरित किया था। इसीलिए गौसेवा मेरी आदतों में शुमार है। मुर्मू ने कहा कि मैं आज भी सुबह उठकर पहले कुछ समय राजभवन में गाय की सेवा में बिताती हूं, उसके बाद पूजा-पाठ के बाद ही कार्यों की जानकारी लेती हूं। उन्होंने बताया कि वह जीवन में बहुत-उतार चढ़ाव देखी हैं।

    झारखंड प्रादेशिक गौशाला संघ के अध्यक्ष आरके अग्रवाल ने कहा कि अभी राज्य में गौशालाओं की संख्या 27 है और इनमें रखी जा रही गायों के लिए हमारे पास सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांगों को कई बार सरकार के सामने रखा है, लेकिन सरकार हमारी मांगों को सुनती तो है, लेकिन उनपर ध्यान नहीं देती। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्रत्येक दिन चार नयी गायें आती हैं। जिनको रखने के लिए भी हमारे पास जगह का अभाव है। फिर भी हम गायों का रख लेते हैं, ताकि सड़कों पर घूमते हुए गायों की दुर्दशा ना हों।

    इस मौके पर संघ के लोगों ने राज्यपाल के समक्ष 13 सूत्री मांग भी रखी। इनमें गौशाला एक्ट लागू करने, गौशाला में स्थायी डॉक्टर रखने, गाय से बने खाद को सरकार खरीदे, प्रत्येक जानवर पर 100 रूपये खर्च करने सहित अन्य मांग शामिल है। राज्यपाल ने कहा कि संघ की मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगी। बैठक में संघ के बसंत मित्तल, पवन कुमार, सुरेन्द्र कुमार, ज्योति बजाज, प्रमोद सारस्वत आदि मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, कांग्रेस, जेएमएम, राजद ने झारखंड की समस्याओं को भ्रष्टाचार से बढ़ा दिया
    Next Article झारखण्ड : लड़के के पेट में दर्द हुआ तो डॉक्टर ने लिख दिया प्रेगनेंसी टेस्ट, जानें क्या है मामला

    Related Posts

    झारखंड

    रांची नगर निगम में सुशांत गौरव ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार

    June 20, 2025
    जमशेदपुर

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025
    झारखंड

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक लगी आ’ग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

    June 20, 2025
    Latest Posts

    अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में एक किन्नर गिरफ्तार… जानें क्यों

    June 20, 2025

    रांची नगर निगम में सुशांत गौरव ने संभाला नगर आयुक्त का पदभार

    June 20, 2025

    CMS कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, हथियार के दम पर ले भागे 6.82 लाख

    June 20, 2025

    वन विभाग ने दिया नोटिस, गुस्साए लोग पहुंचे DC के पास

    June 20, 2025

    नेशनल हाईवे-33 पर चलते ट्रक में अचानक लगी आ’ग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.