रांची: झारखंड सरकार की ट्रेजरी से निकाले गए 2,812 करोड़ रुपये की अग्रिम निकासी का हिसाब नहीं मिलने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार और उनके मुलाजिमों ने विकास के लिए निर्धारित राशि को अपनी तिजोरी में डालने की साजिश रच डाली है. मरांडी ने आरोप लगाया कि जब इस भारी रकम का हिसाब मांगा गया, तो सरकार चुप्पी साधे बैठी है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि एक विभाग का पैसा दूसरे विभाग में ट्रांसफर किया जा रहा है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही है. विकास के नाम पर हो रहे इस भ्रष्टाचार को सबसे बड़ी रुकावट बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को विकास के लिए निर्धारित धन को सही तरीके से उपयोग में लाना चाहिए, न कि उसे अपनी तिजोरी का वजन बढ़ाने में लगाना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार से यह भी कहा कि जनता के पैसे का हिसाब देने के साथ-साथ इस धन का सही इस्तेमाल सुनिश्चित किया जाए.
सरकार को विकास के धन का सही उपयोग करना चाहिए, न कि अपनी तिजोरी का वजन बढ़ाने में लगाना चाहि : बाबूलाल मरांडी

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

