रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने 23 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन घेराव का ऐलान किया है. जिसमें हजारों विद्युत कर्मियों की भागीदारी होगी. संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा. उनकी प्रमुख मांगें हैं कि आउटसोर्स व्यवस्था का अंत, नियमित नियुक्तियों की प्राथमिकता और 10 साल से अधिक सेवा देने वाले कर्मियों को नियमित किया जाए. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वादा निभाने की अपील की. उन्होंने बताया कि संघ की यह मांग है कि ऊर्जा निगम आउटसोर्स व्यवस्था खत्म कर पुरानी व्यवस्था लागू करे. होमगार्ड के तर्ज पर विद्युत कर्मियों का भी मानदेय 1000 रुपए से ऊपर अनुभव के आधार पर चार वर्गों में तय हो, नियमित नियुक्ति में प्राथमिकता तय हो, 10 वर्ष से ऊपर सेवा देने वाले कर्मियों का नियमित नियुक्ति हो. सभी सप्लाई एवम ट्रांसमिशन जोन में हुए एरियर घोटाले की जांच हो और जहां एरियर नहीं दिया गया है वहां पर उसका भुगतान सुनिश्चित हो. उन्होंने कहा कि अब लड़ाई आर पार की है और उसमें जो भी होगा उसे देखने का काम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को करना है. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को अपना वादा निभाना चाहिए. मौके पर मुख्य रूप से अनिकेत कुमार सिंह,अजय पासवान, प्रवीण कुजूर,सुधीर महतो,अशोक महतो,संजीत राम, कृष्ण बांदो,नितेश ठाकुर, सचित महतो,संजय कुमार, राजबल्लभ यादव, सत्येंद्र कुमार, विवेक यादव,रमेश चंद्र महतो, स्वेत प्रकाश,दिनेश कुमार महतो समेत अन्य मौजूद थे.
आउटसोर्स खत्म कर नियमित नियुक्तियों को सरकार दें प्राथमिकता: अजय राय

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleइंटरनेट ने लगाया वोटिंग पर ब्रेक, दो घंटे देर से शुरू हुआ मतदान
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

