Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»विदेश से गिरोह चला रहे अपराधियों पर नकेल कसे सरकार : प्रतुल शाहदेव
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेश से गिरोह चला रहे अपराधियों पर नकेल कसे सरकार : प्रतुल शाहदेव

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रतुल शाहदेव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड में विधि व्यवस्था की गिरती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि वह विदेश में बैठकर झारखंड में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे अपराधियों पर नकेल कसे। प्रतुल ने रविवार को कहा कि हाल के दिनों में झारखंड के छह-सात जिले, जहां कोयला का प्रोडक्शन और ट्रांसपोर्टेशन होता है। वहां अपराधिक घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। लेवी और एक्सटॉर्शन के चलते विदेश में बैठे अपराधी झारखंड में अपने गुर्गों से घटनाओं को अंजाम देकर दहशत पैदा करते हैं। हजारीबाग में दो वर्ष पूर्व भी कोयला से जुड़ी कंपनी के जीएम की हत्या कर दी गई थी। अब एनटीपीसी के डीजीएम की हत्या अ‍पराधियों ने कर दी।

    प्रतुल ने कहा कि रांची के भीड़-भाड़ वाले इलाके में कोयला व्यापारी पर हमला होता है। इसके अलावे अपराधी कई जिलों में कोयला साइडिंग पर लगातार गोली चला कर दहशत फैला रहे हैं। झारखंड में मौजूदा समय में संगठित अपराध भी नक्सलवाद की तरह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। उन्होंने कहा कि संगठित आपराधिक गिरोह झारखंड में लगातार पैर फैला रहे हैं। अब यह नक्सलवाद की तरह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। आलम ये है कि कई जिलों में कोयला कंपनी से जुड़े अधिकारी बुलेट प्रूफ वाहनों से सफर करते हैं। उन्‍होंने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वह घटना को अंजाम देने के बाद फेसबुक पर लिखकर घटना की जिम्मेवारी लेकर भविष्य के लिए चेतावनी भी देते हैं। प्रतुल ने कहा कि अगर राज्य सरकार एक सुनियोजित प्लान के तहत संगठित गिरोह का खात्मा नहीं करेगी तो झारखंड की स्थिति भयावह हो जाएगी। प्रतुल ने कहा कि झारखंड पुलिस की वेबसाइट के अनुसार अबुआ सरकार के पहले महीने में ही 5207 संज्ञेय अपराध हुए जो चिंता का विषय है।

    Also Read : पटना-बेगूसराय मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डॉक्टर की मौ’त

    Government should crack down on criminals running gangs from abroad: Pratul Shahdev प्रतुल शाहदेव विदेश से गिरोह चला रहे अपराधियों पर नकेल कसे सरकार : प्रतुल शाहदेव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNEET UG 2025 का सुधार विंडो हुआ ओपन, ऐसे करें Correction
    Next Article जंगल में मिली मासूम पीयूष की बॉडी, सात मार्च से था लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.