Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Aug, 2025 ♦ 12:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका : ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
    झारखंड

    दुमका : ट्रक में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका। दुमका-भागलपुर मार्ग के दुधानी चौक पर शुक्रवार देर रात एक पुआल लदे ट्रक में आग लग गई। देखते-देखते पूरा ट्रक और उसमें लोड पुआल धू-धूकर जल उठा। आसपास के सैकड़ों लोग जमा हो गये पर आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि कोई नजदीक जाकर आग बुझाने की कोशिश भी नहीं कर सका।

    आग लगने की यह घटना इतनी विकराल थी कि लगभग दो घंटे तक सड़क पर आवागमन ठप हो रहा। आग की चपेट में आने के डर से गुजरने वाले लोगों ने अपनी गाड़ी साइड में खड़ी कर दी। वहीं आग की ऊंची लपटों ने बिजली की तार को भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे एहतिहात के तौर पर दुधानी क्षेत्र की बिजली काट दी गई।

    ट्रक में आग लगा देख लोगों ने फायर स्टेशन को खबर की, जिसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची पर तब तक ट्रक और उस पर लोड सारा पुआल जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का अनुमान है कि ट्रक में पुआल काफी ऊंचाई तक लोड किया गया था। वही पुआल बिजली की तार की चपेट में आ गया होगा, जिससे यह घटना घटी।

    उल्लेखनीय है कि दुमका में 12 घंटे के अंतराल में आग लगने की यह दूसरी घटना घटी। शुक्रवार को दोपहर बाद स्थानीय बस पड़ाव में खड़ी एक बस में भी आग लग गई थी, जिसमें बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। उसमें भी आग लगने के कारणों की अभी जांच ही हो रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाई कोर्ट ने बोकाराे में पुल बनाने के मामले में स्थलीय जांच के लिए बनाई तीन सदस्यीय कमेटी
    Next Article 17 जून का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    कोडरमा

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025
    झारखंड

    NTPC प्रकरण : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के पांच बाउंसर गिरफ्तार

    August 17, 2025
    झारखंड

    प्रेमिका से मिलने गया था अमरेंद्र, लड़की के परिजनों ने मा’रकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, चार अरेस्ट

    August 17, 2025
    Latest Posts

    नाबार्ड कंसल्टेंसी सर्विसेस में सुपरवाइजर के 63 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

    August 17, 2025

    अब जले हुए तेल से उड़ेंगे विमान, भारत में SAF उत्पादन को मिली मंजूरी

    August 17, 2025

    अब डिजिटल तरीके से पढ़ेंगे तिलैया सैनिक स्कूल के छात्र

    August 17, 2025

    सभी राजनीतिक दल एक समान, वोट चोरी के आरोप बेबुनियाद : मुख्य चुनाव आयुक्त

    August 17, 2025

    हड़ताली अमीनों पर सरकार सख्त, नौकरी खत्म करने की तैयारी

    August 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.