Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 May, 2026 ♦ 4:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 28, 2026Updated:May 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बच्चे के गले से छीना गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। घटना 26 मई 2026 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 18603 एक्सप्रेस में अपने परिवार को विदा करने आए एक यात्री के बच्चे के गले से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट किसी अज्ञात व्यक्ति ने झपट्टा मारकर छीन लिया था। घटना के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की शिकायत मिलते ही आरपीएफ हरकत में आ गई। रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की गई। फुटेज खंगालने के दौरान एक संदिग्ध युवक की पहचान हुई। इसके बाद आरपीएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी रही।

    प्लेटफॉर्म नंबर-1 से आरोपी गिरफ्तार

    28 मई 2026 को सीसीटीवी स्टाफ से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट रांची, डिविजनल TOPB टीम और CIB रांची की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम ऋतिक मिश्रा बताया, जो बोकारो का रहने वाला है। तलाशी लेने पर उसके पास से भगवान हनुमान की आकृति वाला सोने का लॉकेट, एक काला बटुआ और पैन कार्ड की कॉपी बरामद हुई।

    शिकायतकर्ता ने की लॉकेट की पहचान

    शिकायतकर्ता अजय कुमार सिन्हा को जब बरामद लॉकेट दिखाया गया तो उन्होंने तुरंत उसे अपने बच्चे का लॉकेट बताया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।इसके बाद आरपीएफ ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी और बरामद सामान को जीआरपी रांची के हवाले कर दिया। जीआरपी ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

    इस कार्रवाई में आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक अश्वनी कुमार, स्टाफ मयंक सिंह, डिविजनल TOPB टीम के एएसआई अनिल कुमार, राज कुमार सिंह, हेमंत और CIB रांची की टीम की अहम भूमिका रही। आरपीएफ की इस त्वरित कार्रवाई की रेलवे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

    Also Read : कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    bokaro news CCTV investigation Gold Locket Recovered GRP Ranchi Hanuman Locket Hrithik Mishra Arrested Jharkhand news Operation Yatri Suraksha passenger safety Platform Theft railway crime Railway Protection Force ranchi news Ranchi Railway Station RPF Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध
    Next Article पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    May 28, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026
    झारखंड

    कॉलेजों के क्लस्टर सिस्टम में सुधार की कवायद तेज, कैबिनेट में जल्द पहुंचेगा प्रस्ताव

    May 28, 2026
    Latest Posts

    पलामू में दर्दनाक हादसा, पुआल काटने वाली मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

    May 28, 2026

    रांची रेलवे स्टेशन पर बच्चे के गले से छीना था सोने का लॉकेट, RPF ने 48 घंटे में दबोचा आरोपी

    May 28, 2026

    कोडरमा के कॉलेजों का VBU से टूटा रिश्ता, गिरिडीह यूनिवर्सिटी से जोड़ने पर छात्रों का विरोध

    May 28, 2026

    कॉलेजों के क्लस्टर सिस्टम में सुधार की कवायद तेज, कैबिनेट में जल्द पहुंचेगा प्रस्ताव

    May 28, 2026

    जब सड़क पर उतरे एसपी और मस्जिद पहुंचे डीसी… खूंटी में बकरीद बनी भाईचारे और भरोसे की मिसाल

    May 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.