Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»गिरिडीह पुलिस ने हत्या और लूट के आरोपियों को दबोचा, जमशेदपुर से गाड़ी चोरी भाग रहे थे अपराधी
    क्राइम

    गिरिडीह पुलिस ने हत्या और लूट के आरोपियों को दबोचा, जमशेदपुर से गाड़ी चोरी भाग रहे थे अपराधी

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2024Updated:June 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीहः गिरिडीह पुलिस ने गोली मारकर हत्या, फिरौती, लूट जैसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए अपराधियों की पहचान मो सफिक अली, जमेशदपुर के मानगो थाना क्षेत्र निवासी और राशिद हुसैन, जमशेदपुर जिला के उलीडीह थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के आजाद नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार दास ने गिरिडीह एसपी को सूचित किया था कि क्षेत्र से टाटा सूमो वाहन की चोरी कर अपराधी गिरिडीह की तरफ भागे हैं. वहीं सूचना के बाद गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के सभी थाना को अलर्ट कर दिया.

    इस बीच यह जानकारी मिली कि अपराधी गिरिडीह शहरी इलाके में प्रवेश करने वाले हैं और इनलोगों ने पपरवाटांड के पास बैरियर भी तोड़ दिया है. इसके बाद एसपी ने नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद और बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को अपराधियों को वाहन समेत दबोचने का निर्देश दिया. नगर थाना प्रभारी ने वाहन का पीछा करना शुरू किया तो चोरी के सूमो को लेकर अपराधी बेंगाबाद तरफ भागने लगे. ऐसे में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने टोल प्लाजा के समीप घेराबंदी कर दी.

    तभी सामने पुलिस को देखकर अपराधी वापस गिरिडीह शहर की तरफ भागने लगे. ऐसे में दोनों थाना की पुलिस ने उनलोगों को घेर लिया और बरगंडा के पास दोनों को पकड़ा. जिसके बाद पूछताछ की गई तो पता चला कि अपराधी सफिक अली के खिलाफ जमशेदपुर के मानगो में आर्म्स एक्ट, आजाद नगर में फायरिंग का मुकदमा, उलीडीह में लूट तो बोडाम में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. जबकि राशिद हुसैन के खिलाफ उलीडीह में फायरिंग, हत्या और रंगदारी तो एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हैं. वहीं मामले को लेकर गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि जमशेदपुर से टाटा सूमो की चोरी कर फरार हुए अपराधियों को नगर व बेंगाबाद थाना प्रभारी की टीम ने दबोच लिया है. चोरी का सूमो भी बरामद कर लिया गया है.

    अपराधी जमशेदपुर दबोचा पुलिस लूट हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: बड़ा तालाब की बदहाली के खिलाफ सांसद दीपक प्रकाश ने किया प्रदर्शन
    Next Article WIL की रिपोर्ट पर बोले लालू, ST, SC, OBC के छोटे व्यवसाय को टारगेट कर खत्म कर रही है मोदी सरकार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.