Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंजाब के पूर्व आईपीएस से बैंक फ्रॉड मामले में गिरिडीह साइबर थाना को मिली सफलता, रिश्तेदार समेत 10 अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    पंजाब के पूर्व आईपीएस से बैंक फ्रॉड मामले में गिरिडीह साइबर थाना को मिली सफलता, रिश्तेदार समेत 10 अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 16, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गिरिडीह। पंजाब के पूर्व आईपीएस को फोन कर बैंक फ्रॉड मामले में गिरिडीह साइबर थाना की टीम को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना की टीम ने पूर्व आईपीएस के रिश्तेदार समेत 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों में उदय शंकर तिवारी और जैनुल अंसारी शामिल हैं। यह लोग अभी तक डेढ़ करोड़ की ठगी कर चुके हैं। पूर्व सीनियर आइपीएस अधिकारी के दो सगे भाई विजय और अजय मंडल के अलावे कामदेव मंडल ने अलग-अलग दिनों में फोन किया था। पूरा घटनाक्रम दो सप्ताह पहले का है। हालांकि साइबर पुलिस के हत्थे चढ़े 10 अपराधी अनगिनत लोगों को फोन कर उनके बैंक खातों से अब तक डेढ़ करोड़ की ठगी कर चुके हैं। पूरे मामले का खुलासा इन अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल और सिम कार्ड के माध्यम से हुआ। बुधवार की देर रात मिली सफलता के बाद गुरुवार को साइबर थाना में प्रेसवार्ता कर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी और पुलिस निरीक्षक सहदेव प्रसाद ने बताया कि अजय और विजय मंडल सगे भाई हैं और बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव के रहनेवाले हैं। इसी प्रकार आठ और अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के रसकुट्टो गांव निवासी नरेश मंडल, गोनिक मंडल, आसनबनी गांव निवासी वकील मंडल, जोकटियाबाद गांव निवासी उदय शंकर तिवारी, अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गजकुंडा गांव निवासी जैनुल अंसारी के अलावे फुरसोडीह गांव से गिरफ्तार अपराधियों में सिकंदर मंडल, मुकेश मंडल और पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा से कामदेव मंडल शामिल हैं।

    cyber crime Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआईडी ने दावत-इन रेस्टूरेंट से विदेशी शराब जप्त मामले की कार्रवाई, दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
    Next Article एसएसपी का बॉडीगार्ड, तीन थानेदार व 7 जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में, बाल-बाल बचे एसएसपी, सिटी एसपी समेत अन्य पदाधिकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.