Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, बोले – अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक!
    जोहार ब्रेकिंग

    गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, बोले – अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक!

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 21, 2025Updated:January 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गौतम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Prayagraj : दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी आज यानी मंगलवार को प्रयागराज पहुंचे। महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए गौतम अदाणी अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर प्रीति अदाणी, चेयरपर्सन अदाणी फाउंडेशन, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। उनके साथ जीत अदाणी भी कुंभ में मौजूद रहे। इस मौके पर गौतम अदाणी ने अपने छोटे बेटे जीत अदाणी के शादी की तारीख का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि उनके बेटे की शादी 7 फरवरी 2025 को होगी। जब उनसे पत्रकारों ने पूछा कि क्या जीत अदाणी की शादी पर सेलेब्रिटीज का महाकुंभ होगा? इस पर उन्होंने बताया कि यह एक पारिवारिक कार्यक्रम है और इसे परिवार के साथ ही सादगी के साथ संपन्न किया जाएगा।

    इस्कॉन में किया प्रसाद ग्रहण, बड़े हनुमान जी के किये दर्शन

    गौतम अदाणी दिन के करीब साढ़े 12 बजे इस्कॉन में पहुंचे जहां पर उन्होंने इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने में भी हिस्सा लिया। डॉक्टर प्रीति अदाणी ने अपनी बहू परिधि अदाणी के साथ रोटियों पर घी लगाया और मटर छीलीं। उसके बाद उन्होंने प्रसाद वितरण किया और सपरिवार प्रसाद ग्रहण किया।

    उसके बाद वह नाव से संगम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने स्नान एवं पूजा अर्चना की। संगम दर्शन के बाद वह अभिभूत नजर आए। स्नान एवं पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बीतचीत की। उन्होंने कहा “अद्भुत, अद्वितीय, एवं अलौकिक! प्रयागराज आकर ऐसा लगा मानो पूरी दुनिया की आस्था, सेवाभाव और संस्कृतियां यहीं मां गंगा की गोद में आकर समाहित हो गयी हैं। कुंभ की भव्यता और दिव्यता सजीव बनाये रखने वाले सभी साधु, संत, कल्पवासी एवं श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर शासन-प्रशासन, सफाई कर्मियों और सुरक्षा बलों को मैं हृदय से धन्यवाद देता हूँ। माँ गंगा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।”

    उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए सीएम योगी एवं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ प्रशासन एवं पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

    गौतम अदाणी इसके बाद गीता प्रेस के पंडाल गए जहां पर उन्होंने आरती संग्रह का वितरण किया। बता दें कि गौतम अदाणी ने गीता प्रेस के साथ मिल कर 1 करोड़ आरती संग्रह वितरित करने और इस्कॉन के साथ मिलकर प्रतिदिन 1 लाख लोगों को खाना खिलाने का संकल्प लिया है।

    गौतम अदाणी का आज कैसा रहा शेड्यूल

    • मंगलवार को सुबह गौतम अदाणी पहुंचे प्रयागराज
    • दोपहर 12.30 की इस्कॉन में ग्रहण किया प्रासा और की प्रसाद सेवा
    • दोपहर बाद 1.20 वह संगम घाट पहुंचे, जहां से नाव उन्हें लेकर संगम स्थल तक गई
    • तकरीबन 2 बजे वह बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की
    • उसके उपरांत तकरीबन 2.30 पर गीता प्रेस के स्टॉल पर पहुंचे जहां पर गीता प्रेस के आरती संग्रह का वितरण किया।
    • उसके बाद उन्होंने श्री शंकराचार्य मंदिर विमान मंडप के दर्शन करने के उपरांत अहमदाबाद चले गए।

    Also Read: RU का EXAM कैलेंडर तैयार, जानें किस विभाग में कब होगी परीक्षा?

    Gautam Adani reached Maha Kumbh with his family said – wonderful supernatural! unique अद्वितीय अलौकिक! गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ बोले - अद्भुत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन के चलते सदाकत पर हुआ था वार, बेटा धराया, मां-बाप को खोज रही पुलिस
    Next Article IAS पूजा सिंघल का निलंबन खत्म, इस विभाग में योगदान देने का निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.