Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 10:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»समस्तीपुर में लूटपाट के दौरान गैस एजेंसी मैनेजर को मारी गोली, हालत नाजुक
    बिहार

    समस्तीपुर में लूटपाट के दौरान गैस एजेंसी मैनेजर को मारी गोली, हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर (Gas Agency Manager) को गोली मार दी. लूटपाट के दौरान उन्हें गोली मारी गई है. गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी की है.

    समस्तीपुर शहर से सटे शंभूपट्टी में भीषण लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर को गोली मारी है. आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

    मिली जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम पर बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. लूटपाट की घटना के दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गैस गोदाम के मैनेजर को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है. साथ ही लाखों रुपए लेकर फरार हो गए.

    मैनेजर की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्पूरीग्राम निवासी चंद्र मोहन सिंह के पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है. सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती मैनेजर को बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    इस घटना के बाद में पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. इसको लेकर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया कि पूरे इलाके की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है. उन्होंने दावा किया है कि अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

    # Bihar Crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC की विशेष परीक्षा सात सितंबर से, 35 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा
    Next Article चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    सोशल मीडिया पर प्यार के बाद देवघर में शादी, अब दरभंगा में न्याय की गुहार लगा रही झारखंड की युवती

    August 3, 2025
    बिहार

    गुरपा और गझंडी स्टेशन पर फिर शुरू होगा सियालदह एक्सप्रेस का ठहराव, 4 अगस्त से मिलेगी सुविधा

    August 3, 2025
    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    Latest Posts

    Breaking : रांची में एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आ’त्मह’त्या, पुलिस जुटी जांच में

    August 3, 2025

    अमेरिका की भारत पर टैरिफ और प्रतिबंध नीति : किर्क लुबिमोव ने की ट्रंप की तीखी आलोचना

    August 3, 2025

    गुमला के कृष्ण टाना भगत का इंडिया अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

    August 3, 2025

    कुलगाम मुठभेड़: तीसरे दिन भी जारी एन’काउंटर, अब तक तीन आतंकी ढेर

    August 3, 2025

    WCL 2025 फाइनल : साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, एबी डी विलियर्स के शतक ने मचाया धमाल; सुरेश रैना का रिएक्शन वायरल

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.