Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा :  झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अयुब मंसुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार
    झारखंड

    गढ़वा :  झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अयुब मंसुरी हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : जिले के चर्चित चिनिया थाना के झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अयुब मंसुरी हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. इस हत्याकांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनमें चिनिया थाना के सेमरटांड़ निवासी फूल मोहम्मद अंसारी का पुत्र सद्दाम अंसारी, धुरकी थाना के करवा पहाड़ निवासी मुस्लिम अंसारी का पुत्र शमशाद अंसारी और तेजु कोरवा का पुत्र उदय कोरवा के नाम शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, तीन मोबाइल, घटना के दौरान पहना हुआ उनका एक सेट कपड़ा, बाइक का टूटा हुआ एक नंबर प्लेट बरामद किया है. बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक ने कहा कि चिनिया पंचायत के वर्तमान मुखिया पति सह झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य अयूब मंसुरी की हत्या जमीनी विवाद एवं अवैध संबंध के कारण हुई है. इसका खुलासा गिरफ्तार अपराधियों ने किया है. तीनों अपराधियों ने गिरफ्तारी के बाद अपना अपराध भी कबूल कर लिया है.

    20 अक्टूबर को हुई थी अयूब की हत्या
    एसडीपीओ ने कहा कि अयूब मंसुरी की हत्या 20 अक्टूबर को संध्या 7.30 बजे चिनिया बाजार में गोली मारकर कर दिया गया था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश पर विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया. इसके बाद से गठित टीम द्वारा अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी कर रही थी. अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीण आंदोलन कर रहे थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उसने ही गोली मारकर अयूब मंसुरी को हत्या कर दी थी.

    एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार तीनों अपराधियों का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि सद्दाम अंसारी पर चिनिया, भंडरिया, रमकंडा, मेराल एवं धुरकी थाना में एक दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि शमशाद अंसारी पर चिनिया एवं रमना थाना में तीन मामले दर्ज हैं. वहीं उदय कोरवा पर धुरकी और चिनिया थाना में तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं. सभी पर 27 आर्म्स एक्ट लगा हुआ है. छापामारी दल में एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक के अलावा पुलिस निरीक्षक रामजी महतो, चिनिया थाना प्रभारी विरेंद्र हांसदा, रमकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, धुरकी थाना प्रभारी सदानंद कुमार, एसआई श्रवण कुमार, दयानंद यादव, पिंकू कुमार सहित पुलिस जवान शामिल थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: झारखंड के नए DGP का जल्द होगा एलान, छह नामों पर पैनल कर रहा चर्चा
    Next Article गुमला : 13 वर्षीय नाबालिग आदिवासी लड़की से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.