Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गढ़वा: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, इलाके में सनसनी फैली
    झारखंड

    गढ़वा: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की, इलाके में सनसनी फैली

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : अज्ञात अपराधियों ने देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव की है. मंगलवार देर रात को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान दलेली गांव निवासी सोबरत मियां के पुत्र असलम अंसारी (45) के रूप में हुई है़.

    अवैध बालू के कारोबार में प्रतिद्वंद्विता की वजह से हत्या

    घटना की सूचना मिलते ही मेराल थाना के प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया़ हत्या की वजह अवैध बालू के कारोबार में प्रतिद्वंद्विता बतायी गयी है़ गोली मृतक की बांह में लगी.

    खाना खाकर घूमने निकले थे असलम अंसारी

    घटना के संबंध में मृतक की पत्नी हंसबुन बीबी ने बताया कि उनके पति मंगलवार सुबह ही घर से निकले थे. दिन भर बाहर रहने के बाद वे शाम में घर लौटे और खाना खाने के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे थोड़ी दूर से घूमकर आने की बात कहकर पैदल ही घर से निकल गये. वे घर से कुछ ही दूर दलेली राईस मिल के पास पहुंचे होंगे कि किसी ने हंसबुन बीबी को फोन पर बताया कि उनके पति खून से लथपथ पड़े हुए हैं. परिजनों के साथ वह भागकर घटनास्थल पर पहुंचीं.

    गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

    दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बताया कि उन लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी, तो उस तरफ भागे आवाज की दिशा में गये. वहां देखा कि असलम अंसारी सड़क पर पड़े हैं. लोगों ने बताया कि जब गोली चली, उसके बाद भी असलम अपनी जान बचाने की गुहार लगा रहे थे. बचाओ बचाओ चिल्लाते हुए घटनास्थल से कुछ दूर तक दौड़कर भागे थे़ लेकिन, भागते-भागते सड़क पर गिर गये़ जब तक लोग कुछ कर पाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी़ ग्रामीणों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये दो अपराधियों ने असलम को गोली मारी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : जेजेएमपी का सब जोनल कमांडर समेत 2 नक्सली गिरफ्तार, हथियार व जिंदा गोली जब्त
    Next Article पंकज मिश्रा को झारखंड सरकार का संरक्षण-ED

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.