Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 8:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वा: जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    झारखंड

    गढ़वा: जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गढ़वा। जिला मुख्यालय के सोनपुरवा मुहल्ला में जमीन और ट्रैक्टर कारोबारी 30 वर्षीय राजेश महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजनऔर मोहल्लेवासी घटनास्थल पहुंचे और मोहल्ले का माहौल गमगीन हो गया।
    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमोद कुमार सिंह, पुलिस ऑफिसर अभिमन्यु सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए हैं। एसडीपीओ बहामन टूटी ने कहा कि इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी गयी है।परिजनों के अनुसार राजेश सुबह 5 बजे ही घर से अपनी मोटरसाइकिल से निकला था।
    मुहल्ले के एक चाय दुकान पर राजेश चाय पीकर घर लौट रहा था, इस दौरान रामजी ताइद के घर के सामने मोटरसाइकिल रोककर किसी से बात करने लगा। इस बीच एक बाइक पर सवार दो लोग वहां पहुंचे और उसकी कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।
    गोली लगने के बाद राजेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। कुछ समय तक लोग दूर से ही उन्हें देखते रहे जबकि आसपास के कई लोगों ने अंदर से अपना दरवाजा भी बंद कर लिया। गौरतलब है कि डेढ़ वर्ष पहले भी राजेश की हत्या का प्रयास किया गया था। मुहल्लेवासियों ने कहा कि राजेश जमीन का कारोबार करता था इसे लेकर उसका कई लोगों से विवाद था। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भी राजेश पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि राजेश की हत्या में उसी गिरोह का हाथ है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार, सजा पर सुनवाई 31 मार्च को
    Next Article कोरोना वायरस को लेकर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, उपायुक्त ने जारी किया आदेश

    Related Posts

    खूंटी

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    August 4, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    Latest Posts

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    August 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 04 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 4, 2025

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.