Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गैंगस्टर अमन सिंह रांची की जेल से चला रहा गैंग,कारोबारी से मांगे 50 लाख
    झारखंड

    गैंगस्टर अमन सिंह रांची की जेल से चला रहा गैंग,कारोबारी से मांगे 50 लाख

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद. रांची होटवार जेल में बन्द शूटर अमन सिंह की दहशत कोयलांचल धनबाद में कम नहीं हुई है. जेल में बन्द होने के बावजूद शूटर अमन सिंह, उसके छोटे भाई छोटू सिंह तथा गैंग की लगातार न केवल बरकरार है बल्कि व्यवसायियों को लगातार धमकियां मिलने का सिलसिला भी जारी है. पिछले दो तीन महीनों में रंगदारी के लिए धमकियां मिलने की घटनाएं बढ़ गई हैं. ताज़ा मामले में एक बार फिर कोयला व्यवसायी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है और पैसा न देने पर जान से हाथ धोने की धमकी दी गई है.

    धमकियों से परेशान व्यवसायी पुलिस से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लेकिन ज़िले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से ज़्यादा ऐसी शिकायतों के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं. वासेपुर ज़मीन करोबारी लाला खान की हत्या कथित तौर पर अमन सिंह के गुर्गों ने की थी, जिसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी भी की. लेकिन इस कार्रवाई के बाद फोन के ज़रिये रंगदारी मांगने का सिलसिला अमन सिंह गैंग की तरफ से बदस्तूर जारी है.

    बाघमारा के कारोबारी से 50 लाख मांगे

    कोल व्यवसायी प्रमोद सिंह से 50 लाख की रंगदारी की मांग की गई है और जान से मार दिए जाने की धमकी भी. रंगदारी मांगने वाले ने खुद को अमन सिंह का भाई छोटू सिंह बताया है. पीड़ित व्यवसायी ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की है. शिकायत के मुताबिक व्हॉट्सएप के ज़रिए कॉल किया गया. इससे पहले पिछली बार 22 मई को व्हॉट्सएप कॉल कर छोटू सिंह ने प्रमोद सिंह से रंगदारी की मांग की थी.

    सिंह ने बताया कि पहले भी उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उनके आवेदन पर अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया. हालांकि सिंह ने कहा कि इस बार शिकायत करने पर पुलिस ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है. दूसरी तरफ, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने कहा कि इस मामले में इंटरनेट के ज़रिये कॉल के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है. देखा जा रहा है कि इसे बंद करवाया जा सकता है या नहीं और कितनी सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईटीआई के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखे​ सिर्फ तीन शब्द
    Next Article दूध से भरा टैंकर दुर्घटनाग्रस्त,बाल्टी भर-भरकर ले गए लोग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026
    क्राइम

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़: स्पंज-आयरन फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की जलकर मौत, एक मजदूर गंभीर

    August 22, 2026

    झारखण्ड: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी को लगी गोली

    August 22, 2026

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.