घर छोड़ने के बहाने दो युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कई घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार

रांची। धुर्वा थाना क्षेत्र में दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। घटना बीते देर रात की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सभी दुष्कर्मियों को गिरफ्तार भी कर ली है। घटना को अंजाम देने में आधा दर्जन अपराधियों शामिल थे। इससे पूर्व अपराधियों के चंगुल से भाग कर दोनों युवतियां आधी रात थाना पहुची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर 6 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर लिया है।

पड़ोसी युवक के साथ घर भेजी थी युवती को
मिली जानकारी के अनुसार तुपुदाना इलाके की रहने वाली एक युवती अपने ननद के घर गई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले एक युवक के साथ उसकी ननद ने उसे गुरुवार की रात ही वापस भेज दिया। रास्ते में युवती को घर ले जा रहे हैं युवक की नीयत खराब हो गई। जिसके बाद उसने धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित एक सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर अपने पांच और साथियों को वहां बुला लिया। फिर पांचों अपराधी भी मौके पर पहुंचे और युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने युवती की एक सहेली को बुलाने बोला, जिसके बाद उसे छोड़ने की बात हुई। डर से युवती ने अपनी सहेली को बुला लिया और फिर आरोपियों ने उसके भी साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।