Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 10:37 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»देश के 5000 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    कारोबार

    देश के 5000 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई फाई की सुविधा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नयी दिल्ली : भारतीय रेलवे के पांच हजार रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने का कार्य पूरा हो गया। दक्षिण-पूर्व रेलवे के अंतर्गत पश्चिम बंगाल का मेदिनीपुर रेलवे स्टेशन भारतीय रेलटेल निगम द्वारा मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाला पांच हजारवां स्टेशन बन गया है।

    रेलवे ने आज यहां बताया कि मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर जनवरी 2016 में इस सुविधा को शुरू किया गया था। चौवालिस महीने की समयावधि में भारतीय रेलटेल निगम ने देश भर में 5000 स्टेशनों पर सफलतापूर्वक वाई-फाई सेवा मुहैया कराई है। इस यात्रा के दौरान, रेलटेल ने इस परियोजनाओं के लिए गूगल, टाटा ट्रस्ट, पीजीसीआईएल की सहायता ली है और 200 स्टेशनों टेलीकॉम विभाग की यूएसओएफ निधि से सहायता प्राप्त की है।

    भारतीय रेलटेल निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पुनीत चावला ने कहा, “हम भारतीय रेलवे के सभी स्टेशनों पर मुफ्त सार्वजनिक वाई-फाई सेवा प्रदान करने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के बहुत निकट हैं। अब मात्र कुछ सौ स्टेशनों पर ही यह सुविधा मुहैया कराई जानी शेष है।”

    उन्होंने कहा कि रेलटेल के इंजीनियरों की टीम, हमारे साझीदारों के समर्पण तथा भारतीय रेल के समर्थन से ही यह संभव हुआ है। मुफ्त वाई-फाई उपयोगकर्ताओं में अधिक से अधिक लोकप्रिय हो रहा है। अगस्त 2019 में सभी स्टेेशनों पर ‘रेलवॉयर’ वाई-फाई सेवाओं में कुल 1.14 करोड़ यूज़र लॉगइन किए गए, जिनमें 10192.55 टीबी डाटा का उपभोग किया गया।

    #National News #Online news Railway
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसर्वे : देश में 75 प्रतिशत युवा 21 साल की उम्र से पहले ही कर लेते हैं शराब का सेवन
    Next Article शक्ति, उपासना का पर्व नवरात्र : आज से शुरू हो रहे हैं दुर्गा पूजा के 9 पवित्र दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अखलातुर मामला : LeT से जुड़े बिहार के मजदूर के खिलाफ NIA ने दाखिल की चार्जशीट

    October 17, 2025
    देश

    तेजस एमके1ए की पहली उड़ान, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ी सफलता

    October 17, 2025
    देश

    EPFO में नए सुधारों पर घमासान : विपक्ष ने कहा ‘क्रूरता’, सरकार बोली ‘सदस्यों की सुविधा’

    October 17, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : भाकपा-माले ने 20 सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की सूची

    October 18, 2025

    नेतरहाट विद्यालय में अनुबंध शिक्षक भर्ती पर रोक, निदेशक ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

    October 18, 2025

    बिहार विधानसभा चुनाव : PM मोदी चार चरणों में करेंगे 12 जनसभाएं

    October 18, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : जयराम ने JLKM से रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार

    October 18, 2025

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.