Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त, जा रहा था कोलकाता
    झारखंड

    कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त, जा रहा था कोलकाता

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments2 Mins Read84
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : गया–धनबाद रेलखंड के कोडरमा रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ने जांच के दौरान एक युवक को भारी मात्रा में नकदी के साथ पकड़ लिया। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लाखों रुपये लेकर ट्रेन से कोलकाता जाने वाला है। इसी आधार पर मंगलवार दोपहर स्टेशन पर सख्त तलाशी अभियान चलाया गया।

    जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक युवक को बैग सहित संदिग्ध अवस्था में देखा गया। उसकी पहचान अमित कुमार (19 वर्ष), निवासी सिकंदरा, जमुई (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान वह डरने लगा, जिसके बाद उसे जीआरपी पोस्ट ले जाकर बैग की जांच की गई।

    युवक ने दावा किया कि उसके बैग में 25 लाख रुपये हैं और वह सोने-चांदी के कारोबार के लिए यह रकम कोलकाता ले जा रहा था। लेकिन गिनती में रकम 40 लाख रुपये निकली। रकम के दस्तावेज मांगे जाने पर युवक ने एक दिन का वक्त लिया, लेकिन निर्धारित समय में कोई भी कागज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    जीआरपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। निर्देश मिलने पर एसडीओ कोडरमा के माध्यम से एक दंडाधिकारी की नियुक्ति की जा रही है। दंडाधिकारी की मौजूदगी में नकदी की जब्ती प्रक्रिया पूरी कर युवक को आयकर विभाग के हवाले किया जाएगा।

    जीआरपी ने बताया कि रकम के वास्तविक स्रोत और उद्देश्य की जांच अब आयकर विभाग करेगा। इस घटना के बाद स्टेशन पर निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।

    कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंविधान दिवस 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में संसद में प्रस्तावना का पाठ
    Next Article जामताड़ा में कांग्रेस ने मनाया संविधान बचाओ दिवस, डॉ. इरफान बोले – राहुल गांधी ही बचा सकते हैं देश और संविधान

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.