पाकुड़: समाजसेवी लुत्फ़ल हक के सौजन्य से पत्थर औद्योगिक क्षेत्र हिरणपुर प्रखंड के सीतपहाड़ी में कोलकाता से मशहूर डाक्टरों टीम के द्वारा निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया.जाँच शिविर महिलाओ,पुरुष,वृद्ध,बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी.बारी बारी से सैकड़ों लोगों ने हेल्थ चेकअप कराया. शुगर टेस्ट ,थायराइड प्रेशर, संबंधी विभिन्नवहीं दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया. समाजसेवी लुत्फ़ल हक द्वारा विगत सोमवार को मंझलाडीह गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था. जिसमें दो सौ लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराया था. वहीं मंगलवार को लगभग ढाई सौ लोगों ने चेकअप कराया. सभी को दवा भी उपलब्ध कराया.इधर कोलाकता के नामचीन डॉक्टर यासीह मित्रा व डॉक्टर तीतास मल्लिक मुख्य रूप से मौजूद थे.लुत्फ़ल हक़ ने बताया की प्रायः निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर मेरे द्वारा लगाया जाता है.मुफ्त में दवाई भी दी जाती है.उनके द्वारा हमेशा समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहें है.जाति और मजहब से उठकर समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने की वजह से उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में दर्जनों अवार्ड देश-विदेश में मिल चुके है.उनके द्वारा प्रतिदिन ढाई सौ जरूरतमंद लोगों का भोजन पाकुड़ रेलवे स्टेशन में कराया जाता है. कोरोना काल में ऑक्सीजन से लेकर सैकड़ों जरूरतमंदो के बीच सूखा राशन उपलब्ध कराया गया था.कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए प्रत्येक साल ठंड में कंबल गरीब निर्धनों के बीचऔर बच्चों ऊनी कपड़ा टोपी का वितरण किया जाता है.
पाकुड़ में लुत्फ़ल हक के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

