Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»गीदड़ के हमले से चार युवक हुए घायल
    बिहार

    गीदड़ के हमले से चार युवक हुए घायल

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariNovember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: बिहार में इन दिनों जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. राज्य के विभिन्न इलाकों में सियारों, जंगली सुअरों, गीदड़ों और तेंदुओं के हमले से लोग दहशत में हैं. हाल ही में बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित कजरा गांव में गीदड़ के हमले में चार युवक जख्मी हो गए. बता दें कि यह घटना कजरा गांव के मुर्गी फार्म के पास की है, जहां सुबह के समय चार युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. इसी दौरान एक गीदड़ ने हमला कर दिया और सभी युवकों को जख्मी कर दिया. घायल युवकों में सूरज कुमार, पारितोष सिंह, अमर कुमार और लालमोहन कुमार शामिल हैं. इन सभी को गंभीर चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया.
    घायल सूरज कुमार ने बताया कि वह सुबह वॉक के लिए निकले थे, तभी एक गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया. इसके बाद बारी-बारी से अन्य युवकों पर भी गीदड़ ने हमला किया. अस्पताल में इलाज के बाद सभी युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

    पटना के बिहटा में तेंदुआ का आतंक

    वहीं, दूसरी तरफ पटना जिले के बिहटा में भी तेंदुआ के आतंक ने लोगों में दहशत फैला दी है. हाल ही में तेंदुए ने बिहटा एयर फोर्स स्टेशन के पास एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना डाला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें तेंदुआ एयरफोर्स के बाउंड्री वॉल के पास शिकार करता दिख रहा है.

     

    अमर कुमार अमरपुर आतंक कजरा गांव गाय के बछड़े गीदड़ हमला जख्मी युवक जंगली जानवर तेंदुआ तेंदुआ आतंक पटना पारितोष सिंह बांका बिहटा बिहार रेफरल अस्पताल लालमोहन कुमार वन विभाग वन्यजीव संकट वीडियो वायरल सुरक्षा उपाय सूरज कुमार सोशल मीडिया स्थानीय प्रशासन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गुलाबी ठंड की शुरुआत, अगले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना
    Next Article रांची में पीएम मोदी का रोड शो कल, बोकारो-गुमला में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    बिहार

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025
    बिहार

    बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना आज से लागू

    August 1, 2025
    Latest Posts

    अब केले का छिलका नहीं फेंकें! बनाएं हेल्दी चाय और पाएं कई फायदे

    August 1, 2025

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025

    झारखंड सरकार ने 8 DSO का किया तबादला… देखें पूरी लिस्ट

    August 1, 2025

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.