Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»क्रा’इम करने से पहले पकड़ा गये चार उचक्के, देशी रिवाल्वर और गोलियां जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    क्रा’इम करने से पहले पकड़ा गये चार उचक्के, देशी रिवाल्वर और गोलियां जब्त

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJuly 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    क्राइम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय की टीम ने शहर में एक बड़ा क्राइम होने से बचा लिया। टीम ने क्राइम को अंजाम देने के लिये जुटे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मो इरफान उर्फ गोलू, फैजान आलम तर्फ फैजु, मो मेराज उर्फ बन्दर मेराज और मो आयान बताये गये। इन लोगों को हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से दबोचा गया है। गिरफ्तार उचक्कों के पास से पुलिस ने देशी रिवाल्वर, दो जिंदा गोलियां, एक छुरा और दो मोबाइल फोन जब्त किया है। ये लोग शहर में बड़ी वारदात को अंजाम देने कि फिराक में एक जगह इकट्ठा हुए थे। इस बात का खुलासा कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने मडिया के सामने किया किया।

    DSP ने मीडिया को बताया कि बीती रात इंफॉर्मेशन मिली कि छोटा तालाब, चिन्मया आश्रम के बगल वाली गली में चार-पांच दागी किस्म के लड़के इकट्ठा हुए हैं। उनके पास घातक हथियार हैं। किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और कोतवली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गयी। गठित टीम तत्काल बताये गये लोकेशन पर पहुंची। पुलिस ने गली में पांच लोगों को बैठ कर आपस में बात-चीत करते देखा। तभी उन उच्चकों की नजर पुलिस पर पड़ गयी और वे लोग भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर चार लोगों को धर दबोचा। वहीं, एक बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहा। धराये लोगों के पास से पुलिस ने हथियार, गोलियां और मोबाइल जब्त की। पुलिस को अपने बयान में इन लोगों ने बताया कि उधर से गुजरने वाले राहगीरों को लूटने की प्लानिंग कर रहे थे, पर पुलिस पहुंच गयी और पकड़ा गया। गिरफ्तार उचक्कों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।

    Also Read : गिरिडीह DC रामनिवास यादव ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

    country-made revolver and bullets seized Four pickpockets caught before committing a crime Four pickpockets were caught before committing a crime one escaped एक बच निकला क्राइम करने से पहले पकड़ा गये चार उचक्के
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमनिया चाल धंसान मामला ह’त्या जैसी साजिश : सरयू राय
    Next Article CISF जवान के म’र्डर का सस्पेक्ट और कई ह’त्याकांड में मोस्ट वांटेड सहित दो को पुलिस ने दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो हमलावर गिरफ्तार

    June 14, 2026
    गढ़वा

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026
    चतरा

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026
    Latest Posts

    साइबर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दो हमलावर गिरफ्तार

    June 14, 2026

    प्रेमिका से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, गढ़वा में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    June 14, 2026

    चतरा में जंगली हाथी का तांडव, घर-दुकान तोड़े, फसलों को रौंद किया तहस-नहस

    June 14, 2026

    कमर्शियल पायलट बनने का सपना अब झारखंड में ही होगा पूरा, 15 छात्रों ने शुरू की ट्रेनिंग

    June 14, 2026

    जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे श’व मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.