Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद : बरवाअड्डा में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, एसएनएमएमसीएच में भर्ती
    झारखंड

    धनबाद : बरवाअड्डा में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, एसएनएमएमसीएच में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित पांडेय बरवा में एक ही परिवार को चार लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। सभी को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने वालों में पांडेय बरवा निवासी टीपन महतो, उनकी पत्नी दुखिया देवी, बड़ी बेटी गीता देवी और छोटी बेटी संगीता कुमारी शामिल है।

    इलाजरत दुखिया देवी ने घटना के संबंध में बताया कि उनकी बड़ी बेटी गीता का तीन माह के बच्चे का इलाज कराने के लिए वे सोमवार को कोलकाता ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद वे सभी नवजात का शव लेकर वापस घर पहुंचे। घर पहुंचने के बाद उनकी बेटी गीता देवी चीखने चिल्लाने लगी। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत के सदमे आकर सभी ने मंगलवार अहले सुबह जहर खा कर जान देने की कोशिश की।

    उन्होंने आगे बताया कि बड़ी बेटी की शादी उन्होंने बड़े ही धूमधाम से टुंडी के रहनेवाले एक युवक से किया था, लेकिन बेटी को ससुराल में अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। ससुराल वालों की प्रताड़ना और बच्चे का इलाज नहीं कराए जाने के बाद वह मायके पहुंची थी, ताकि उसके बच्चे का इलाज हो सके।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि नवजात बच्चे के इलाज कराने को लेकर घर में कलह होती रहती थी। इसके बाद बच्चे का शव देख उसकी मां गीता पूरी तरह से टूट गई थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता और बहन को ही अपने बच्चे की मौत का दोषी मान चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद बेटी और मातापिता के बीच विवाद बढ़ा और फिर सभी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBreaking News ज्वेलरी दुकान से 60 लाख लूटकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार व ज्वेलरी बरामद
    Next Article बिहार : गया में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.