Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»गरदाहा मठ-खरौंधा मंदिर में प्रतिमाओें की चोरी का खुलासा, चार लोग गिरफ्तार
    झारखंड

    गरदाहा मठ-खरौंधा मंदिर में प्रतिमाओें की चोरी का खुलासा, चार लोग गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा : दो अलग-अलग मंदिरों में हुई प्रतिमाओं की चोरी के मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान पलामू जिले के डडीला कला गांव निवासी दिलकश रोशन, महताब आलम, चंचल कुमार व अरसद हुसैन के रूप में की गई है। इनके पास से चोरी हुई प्रतिमाओं को बरामद कर लिया जाएगा। पुलिस इस गिरोह में शामिल 3 और लोगों की तलाश कर रही है। SDPO अवध कुमार यादव ने सोमवार को सदर थाने में बताया कि बीते 5 फरवरी को कांडी थाना क्षेत्र के दरगाह गांव स्थित गरदाहा मठ से राधा कृष्ण की मूर्ति चोरी की गई। इस मामले में मठ के पुजारी भारद्वाज मिश्रा ने प्राथमिकी दर्ज कराई।

    SP अंजनी कुमार झा के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई। इसमें गढ़वा, कांडी, रंका मझिआंव के एक्सपर्ट पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया। गठित टीम ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने पहले इस मामले में दिलकश रोशन को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। इस दौरान उसने गरदाह मठ के साथ-साथ पूर्व में खरौंधा मंदिर में हुई चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार कर ली। दिलकश रोशन के घर से खरौंधा मंदिर से चोरी गई मूर्ति के कुछ खंडित हिस्से बरामद किए गए। SDPO ने बताया कि यह गिरोह सेमोरा मंदिर में भी चोरी करने की योजना बना रहा था। वहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने के कारण कामयाबी नहीं मिल पाई।

    दिलकश की निशानदेही पर इस गिरोह में शामिल सात अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। इसमें चार की गिरफ्तारी हो गई है। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दिलकश, चंचल रवि का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। यह लोग अलग-अलग स्थानों से चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह चोरी का सामान बिहार के सासाराम व औरंगाबाद के कुछ लोगों के साथ मिलकर अलग–अलग जगह पर बेचता हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस निरीक्षक मझिआंव संजय खा, कांडी थाना प्रभारी फैज रवानी, पुलिस निरीक्षक, सुधीर कुमार दास, नीतीश कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार कुशवाहा, पंकज सिंदुरिया सहित पुलिस के पदाधिकारी व जवान मौजूद रहे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफूड प्वायजनिंग से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 28 बच्चियां बीमार, दो की हालत गंभीर
    Next Article 22 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.